Home Sports क्या लॉडरहिल में बदलेगा कोहली का भाग्य? यशस्वी, चहल या कुलदीप किसे मिलेगा मौका

क्या लॉडरहिल में बदलेगा कोहली का भाग्य? यशस्वी, चहल या कुलदीप किसे मिलेगा मौका

0
क्या लॉडरहिल में बदलेगा कोहली का भाग्य? यशस्वी, चहल या कुलदीप किसे मिलेगा मौका

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा से शनिवार को भिड़ेगा लॉडरहिल में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश का साया मंडरा रहा है

नई दिल्ली. भारत और कनाडा की टीमें टी20 विश्व कप 2024 में शनिवार को टकराएंगी. यह मैच न्यूयॉर्क से 1850 किमीटर दूर फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा. सुपर 8 से पहले भारतीय टीम अपने आखिरी लीग मैच में बेंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहेगी. हालांकि सबकी नजरें विराट कोहली पर होगी. विराट इस विश्व कप में तीन मैचों में ओपनिंग के लिए उतरे और तीनों में बल्ले से नाकाम रहे. देखना होगा कि क्या शहर बदलने के बाद विराट की किस्मत बदलेगी? भारतीय टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच न्यूयॉर्क में खेले. हालांकि भारत और कनाडा के बीच खेले जाने वाले मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. पिछले कुछ दिनों से फ्लोरिडा के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. कई जगह इमरजेंसी की घोषणा हो चुकी है.

तीन मैच में तीन जीत के साथ भारत (IND vs CAN) पहले ही सुपर आठ चरण में जगह बना चुका है. भारतीय टीम अपने सुपर 8 के मैच अब वेस्टइंडीज में खेलेगी. आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 700 से अधिक रन बनाने के बाद कोहली टी20 विश्व कप में आए थे लेकिन शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. वह अब अब तीन मैच में 1.66 के औसत से 5 ही रन बना पाए हैं जिसमें अमेरिका के खिलाफ ‘गोल्डन डक’ (पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट होना) भी शामिल है.

आईपीएल में मौका ना मिलने से था निराश, वर्ल्ड कप में आते ही बरसा दी आग, टीम को सुपर 8 में पहुंचाने में बड़ा हाथ

बदलेगा विराट कोहली का भाग्य?
उम्मीद है कि वह एक बार फिर आईसीसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो 13 साल बाद भारत के लिए एक और आईसीसी खिताब जीतने का उनका संभवत: आखिरी मौका है. भारतीय टीम न्यूयॉर्क से 1850 किमी की यात्रा करके फ्लोरिडा पहुंची है और उम्मीद है कि शहर बदलने के साथ कोहली को भाग्य भी बदलेगा. ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को शायद न्यूयॉर्क जितनी मदद नहीं मिले जहां की पिच पर असमान उछाल था और धीमा आउटफील्ड के कारण क्रिकेट से अधिक मैदान और पिच की चर्चा हो रही थी.

विराट कोहली (Virat Kohli) के ऊपर से हालांकि इस तथ्य से दबाव कुछ कम होगा कि उनके खराब प्रदर्शन का असर टीम के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा है. कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहे कोहली के जल्दी आउट होने से हालांकि टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही और बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है. ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज हालांकि कोहली के खराब प्रदर्शन की भरपाई करने में काफी हद तक सफल रहे हैं. पंत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमश: 36 और 42 रन की पारियां खेलकर इन दोनों मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. सूर्यकुमार यादव ने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत से उबरते हुए अमेरिका के खिलाफ महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा. शिवम दुबे ने भी सह मेजबान के खिलाफ 35 गेंद में 31 रन बनाए जिससे संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल पर उन्हें एक बार फिर तरजीह मिलने की उम्मीद है.

जायसवाल को मिला मौका तो विराट को तीसरे नंबर पर उतरना होगा
अगर भारत जायसवाल को मौका देता है तो वह पारी का आगाज करेंगे और ऐसे में कोहली को अपने तीसरे नंबर पर लौटना होगा. भारतीय बल्लेबाजों को भले ही न्यूयॉर्क की ‘ड्रॉप इन पिचों’ (दूसरी जगह तैयार करके लाई गई पिचें) पर जूझना पड़ा हो लेकिन इन विकेटों पर उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. जसप्रीत बुमराह (5 विकेट), हार्दिक पंड्या (7 विकेट) और अर्शदीप सिंह (7 विकेट) की तिकड़ी ने विरोधी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया. पंड्या और अर्शदीप का प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिए राहत भरा है क्योंकि ये दोनों आईपीएल में नाकाम रहे थे.

कुलदीप या चहल को मिल सकता है मौका
टीम को हालांकि मोहम्मद सिराज (एक विकेट) और रविंद्र जडेजा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. जडेजा को अभी तक एक भी विकेट नहीं मिला है. भारतीय टीम कनाडा के खिलाफ कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल या फिर दोनों को मौका देने के बारे में सोच सकती है. ऐसी स्थिति में भारत को जडेजा और अक्षर पटेल को ब्रेक देना पड़ सकता है. अक्षर ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है. इससे गेंदबाजी इकाई को कैरेबिया की पिचों के लिए तैयारी का मौका मिलेगा जहां की पिचों से स्पिनरों को अधिक मदद मिलने की उम्मीद है.

कनाडा के लिए भारत को हराना आसान नहीं
दूसरी तरफ कनाडा ने आयरलैंड के खिलाफ 12 रन की जीत के साथ अपनी क्षमता दिखाई है. सलामी बल्लेबाज आरोन जॉनसन जैसे खिलाड़ी विरोधी टीम को हैरान करने में सक्षम हैं. हालांकि कनाडा के बल्लेबाजों के लिए भारत की मजबूत टीम को हराना आसान नही होगा. मैच में हालांकि बारिश का खलल पड़ने की आशंका है. लॉडरहिल मियामी से लगभग 50 किमी दूर है जो उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण आई बाढ़ से जूझ रहा है. यह टूर्नामेंट के आयोजकों के लिए चिंता की स्थिति है जो अमेरिकी बाजार में क्रिकेट के लिए जगह बनाने की उम्मीद कर रहे हैं.

Tags: Canada, Icc T20 world cup, Kuldeep Yadav, Team india, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here