[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप अब उस पड़ाव पर है, जहां हर मुकाबला सुपर-8 का समीकरण बदल रहा है. टूर्नामेंट में 14 जून को दो मुकाबले हुए और इनसे ही 2 टीमों के भाग्य का फैसला हो गया. अफगानिस्तान ने ग्रुप सी में पापुआ न्यूगिनी को हराकर अगले राउंड के टिकट कटाया तो इंग्लैंड ने ग्रुप बी ओमान अपनी उम्मीद मजबूत कर ली. 4 जून को ही अमेरिका और आयरलैंड के बीच निर्णायक मुकाबला है.
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 टीमों का सुपर-8 में खेलना तय हो चुका है. इनमें भारत (ग्रुप A), ऑस्ट्रेलिया (ग्रुप B), वेस्टइंडीज (ग्रुप C) अफगानिस्तान (ग्रुप C) और दक्षिण अफ्रीका (ग्रुप D) शामिल हैं. अब 7 टीमों के बीच सुपर-8 की बाकी 3 जगह के लिए मुकाबला है. इन 7 टीमों में अमेरिका, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, नीदरलैंड और कनाडा शामिल हैं. टूर्नामेंट की 8 टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं. इनमें न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, नेपाल, ओमान, नामीबिया और पापुआ न्यूगिनी, युगांडा शामिल हैं.
स्पष्ट है कि टी20 वर्ल्ड कप में अगले दो-तीन दिन बेहद रोमांचक होने वाले हैं. खासकर अमेरिका, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश के फैंस की नजरें अपनी पसंदीदा टीमों के ग्रुप के सारे मैचों पर लगी रहेंगी. जैसे कि 14 जून को मुकाबला तो अमेरिका और आयरलैंड के बीच होना है, लेकिन इसमें पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस की उतनी ही दिलचस्पी बनी रहेगी, जितनी कि मुकाबले में उतरने वाली टीमों की. अगर अमेरिका जीता या बारिश के कारण अंक बंटे तो पाकिस्तान का सफर खत्म हो हो जाएगा. भले ही उसका एक मैच अभी बाकी है.
इसी तरह अगर इंग्लैंड 15 जून को नामीबिया को हराता है तो फिर उसके सुपर-8 खेलने की सारी उम्मीदें 16 जून के एक मुकाबले पर टिक जाएंगी. 16 जून को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड का मुकाबला है. ऑस्ट्रेलिया जीता तो इंग्लैंड सुपर-8 खेलेगा. अगर स्कॉटलैंड जीता या बारिश के कारण अंक बंटे तो इंग्लैंड का सफर यहीं थम जाएगा.
Tags: Icc T20 world cup, Pakistan cricket, T20 World Cup, United States of America
FIRST PUBLISHED : June 14, 2024, 16:35 IST
[ad_2]
Source link