Home Sports सुपर-8 में कैसे पहुंचेगा बांग्लादेश, सामने साउथ अफ्रीका को रुलाने वाली टीम

सुपर-8 में कैसे पहुंचेगा बांग्लादेश, सामने साउथ अफ्रीका को रुलाने वाली टीम

0
सुपर-8 में कैसे पहुंचेगा बांग्लादेश, सामने साउथ अफ्रीका को रुलाने वाली टीम

[ad_1]

किंग्सटाउन. आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 में जगह बनाने वाली सात टीम पर फैसला हो चुका है. आखिरी टीम कौन सी होने वाली है यह बांग्लादेश और नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाल मुकाबले के बाद लगभग हो जाएगा. बांग्लादेश अपने कमजोर पक्षों को काबू में रखकर नेपाल के खिलाफ सोमवार को टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के मैच में जीत दर्ज करके सुपर आठ में अपनी जगह पक्की करने के लिए मैदान पर उतरेगा.

बांग्लादेश के चार अंक हैं और उसका अगले दौर में पहुंचना लगभग तय है लेकिन उसे नेपाल से सतर्क रहने की जरूरत है. इस टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था. नेपाल की टीम भले ही अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है और सुपर 8 में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी है. जिस तरह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक समय उलटफेर करने की स्थिति में पहुंच चुकी थी, उससे उसके खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा.

बांग्लादेश अगर इस मैच में बड़े अंतर से हार जाता है और नीदरलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करती है तो फिर समीकरण बदल जाएंगे. वैसे इसकी संभावना कम है लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि इस टूर्नामेंट में कुछ चौंकाने वाले परिणाम आए हैं.

टीम इस प्रकार हैं:

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब। यात्रा करने वाले रिजर्व: अफिफ हुसैन, हसन महमूद।

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्टेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल और कमल सिंह ऐरी।

मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:00 बजे शुरू होगा।

Tags: T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here