Home Sports SA W vs IND W 1st ODI: T20 वर्ल्ड कप के बीच स्मृति मंधाना का करिश्मा, इंटरनेशनल क्रिकेट में नाम की ये ऐतिहासिक उपलब्धि

SA W vs IND W 1st ODI: T20 वर्ल्ड कप के बीच स्मृति मंधाना का करिश्मा, इंटरनेशनल क्रिकेट में नाम की ये ऐतिहासिक उपलब्धि

0
SA W vs IND W 1st ODI: T20 वर्ल्ड कप के बीच स्मृति मंधाना का करिश्मा, इंटरनेशनल क्रिकेट में नाम की ये ऐतिहासिक उपलब्धि

[ad_1]

Smriti Mandhana Milestone : एक तरफ भारतीय पुरुष टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार खेल दिखा रही है तो दूसरी तरफ महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम एक ऐतिहासिक कीर्तिमान कर लिया है. साउथ अफ्रीका और भारतीय महिला टीम के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान मंधाना ने यह खास उपलब्धि हासिल की. साउथ अफ्रीका महिला टीम भारत दौरे पर आई है, जहां टीम को 1 टेस्ट, 3 वनडे और इतने ही टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है. 

मंधाना ने नाम की ये खास उपलब्धि

स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी दिखाई. इस मैच में जैसे ही मंधाना के बल्ले से 59वां रन निकला, वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा छूने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय क्रिकेटर बन गईं. इनसे पहले यह कमाल मिताली राज ने किया था. मिताली राज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 से भी ऊपर रन दर्ज हैं. वह दुनिया की सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रही हैं.

दीप्ति शर्मा ने खेला 200वां मैच

इसी मुकाबले में खेल रही ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी अपने नाम के उपलब्धि दर्ज कराई. उनका यह 200वां इंटरनेशनल मैच रहा और उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 37 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने 2000 ODI रन भी पूरे किए. इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह भारत की 7वीं महिला क्रिकेटर बनीं. मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, अंजुम चोपड़ा, पूनम राउत और जया शर्मा पहले यह कमाल कर चुकी हैं.

हरमन-शैफाली का नहीं चला बल्ला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शैफाली वर्मा (7 रन) के रूप में टीम को फेल झटका मात्र 15 रन के स्कोर पर लगा. इसके बाद दयालन हेमलता भी 12 रन बनाकर चलती बनीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर से उम्मीद थी कि वह मंधाना के साथ पारी को आगे बढ़ाएंगी, लेकिन 10 रन बनाकर वह भी आउट हो गईं. जेमिमा रोड्रिग्स भी 17 रन ही बना सकीं. ऋचा घोष 3 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here