Home Breaking News PAK vs IRE: टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बाबर आजम, धोनी को छोड़ा पीछे

PAK vs IRE: टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बाबर आजम, धोनी को छोड़ा पीछे

0
PAK vs IRE: टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बाबर आजम, धोनी को छोड़ा पीछे

[ad_1]

PAK vs IRE: Babar Azam became scored the most runs as a captain in T20 World Cup, leaving Dhoni behind

बाबर आजम
– फोटो : PCB Twitter

विस्तार


पाकिस्तान ने रविवार को अपने विदाई मैच में आयरलैंड के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप 2024 में यह पाकिस्तान की पहली जीत है। इस मैच में बाबर आजम ने 32 रन बनाए और धोनी को पीछे छोड़ दिया। बाबर इस मुकाबले में नाबाद रहे।

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गेरेथ डेलानी के 31 रन और जोशुआ लिटिल के नाबाद 22 रनों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन बाबर ने जिम्मेदारी से खेलते हुए 34 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए जिसके दम पर पाकिस्तान ने सात गेंद शेष रहते सात विकेट पर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की।

बाबर ने धोनी को पीछे छोड़ा

बाबर आजम ने भले ही 32 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्होंने टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत को अपनी कप्तानी में 2007 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। बाबर के वैश्विक टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर 17 पारियों में 549 रन हो गए हैं, जबकि धोनी के नाम 29 पारियों में 529 रन हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं जिन्होंने 19 पारियों में 527 रन बनाए हैं। 

टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी का नाम रन पारी
बाबर आजम 549 17
एमएस धोनी 529 29
केन विलियमसन 527 19
महेला जयवर्धने 360 11
ग्रीम स्मिथ 352 16

एक भी मैच नहीं जीत सका आयरलैंड

आयरलैंड की टीम का सफर भी ग्रुप-ए में समाप्त हुआ, लेकिन टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी। आयरलैंड ने चार में से तीन मैच गंवाए, जबकि उसका अमेरिका के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा जिसकी मदद से वह एक अंक हासिल करने में सफल रहा। ग्रुप ए में आयरलैंड की टीम सबसे नीचे पांचवें स्थान पर रही, जबकि पाकिस्तान चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here