[ad_1]
07:13 AM, 17-Jun-2024
SL vs NED Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट भी गिरा
श्रीलंका को चौथा झटका धनंजय डीसिल्वा के रूप में लगा। उन्हें टिम प्रिंगल ने अपना शिकार बनाया। वह 26 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एंजलो मैथ्यूज उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए चरिथ असलंका क्रीज पर मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 134/4 है।
06:53 AM, 17-Jun-2024
SL vs NED Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका
श्रीलंका को तीसरा झटका 84 रन के स्कोर पर लगा। कुशल मेंडिस को आर्यन दत्त ने अपना शिकार बनाया। वह 29 गेंदों में 46 रनों की दमदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चरिथ असलंका उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए धनंजय डीसिल्वा क्रीज पर मौजूद हैं।
06:38 AM, 17-Jun-2024
SL vs NED Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा झटका
श्रीलंका को दूसरा झटका कामिंदु मेंडिस के रूप में लगा। उन्हें पॉल वैन मीकरन ने अपना शिकार बनाया। वह 17 रन बनाकर आउट हुए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए धनंजय डिसिल्वा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कुशल मेंडिस उतरे हैं।
06:07 AM, 17-Jun-2024
SL vs NED Live Score: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा
श्रीलंका को पहला झटका पहले ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। पथुम निसंका को किंगमा ने अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कामिंदु मेंडिस उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कुशल मेंडिस क्रीज पर मौजूद हैं। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 3/1 है।
06:05 AM, 17-Jun-2024
SL vs NED Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), एंजलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।
नीदरलैंड : माइकल लेविट, मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, साइब्रांड एंजेलब्रेच, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर), बास डी लीड, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंगमा।
06:04 AM, 17-Jun-2024
SL vs NED Live Score: नीदरलैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस स्थिति में श्रीलंका बल्लेबाजी करती नजर आएगी।
05:56 AM, 17-Jun-2024
SL vs NED Live Score: श्रीलंका को चौथा झटका, डीसिल्वा 34 रन बनाकर आउट, टिम प्रिंगल को मिली सफलता
Live Cricket Score (SL vs NED) Sri Lanka vs Netherlands T20 World Cup:नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2024 का 38वां मुकाबला श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका की टीम पहले ही सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है जबकि नीदरलैंड के पास इस मैच में जीत हासिल कर क्वालिफाई करने की आखिरी उम्मीद है।
[ad_2]
Source link