[ad_1]
देश की सबसे बड़ी थियेटर चेन का खिताब पा चुकी पीवीआर आइनॉक्स कंपनी अपने नियमित दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए कुछ खास करती नजर नहीं आ रही। फिल्म के बीच में कलाकारों के संवाद और पार्श्वसंगीत ठीक से न सुनाई देनी की इसके सिनेमाघरों की शिकायत बहुत पुरानी है। अब हालत ये है कि बीच फिल्म में इसका प्रोजेक्शन सिस्टम खराब हो जा रहा है और पीवीआर आइनॉक्स प्रबंधन इन सब गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए सजग भी नजर नहीं आ रहा है।
पीवीआर और आइनॉक्स सिनेमाघरों के विलय के बाद मुंबई उपनगरीय इलाके मलाड में बना आइनॉक्स का आईमैक्स थियेटर भी अब पीवीआर के पास ही आ चुका है। इस थियेटर में फिल्म देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं, लेकिन इसका अनुभव बताते हैं कि दिनों दिन खराब होता जा रहा है। थियेटर के ठीक सामने बने प्रसाधनगृह के बाहर पीने के पानी की डस्टबिन के इस्तेमाल हो चुके कपों से ठसाठस भर जाने के बाद भी उसकी सफाई न होना अब आम बात हो चुकी है। दिक्कतें अब सिनेमाघर के भीतर तक आने लगी हैं।
[ad_2]
Source link