[ad_1]

आतिशी
– फोटो : X/AAP
विस्तार
दिल्ली में लगातार जल संकट बना हुआ है। पानी की समस्या को लेकर आए दिन दिल्ली सरकार घेरे में रहती है। वहीं, भीषण गर्मी के बीच पर्याप्त पानी न मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने जल संकट पर एक बयान दिया है। उन्होंने हरियाणा सरकार से यमुना में पानी छोड़ने की गुजारिश की है।
मंत्री आतिशी ने कहा, ‘हरियाणा सरकार से एक बार फिर निवेदन करती हूं, जल संकट से दिल्लीवाले बहुत परेशान हैं। इसलिए यमुना में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ें।’ बता दें कि दिल्ली में वजीराबाद बैराज से वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पानी पहुंचता है।
वहीं, हरियाणा सरकार द्वारा यमुना में पानी न छोड़े जाने के कारण इसका जलस्तर 674.5 फीट से गिरकर 668 फीट पहुंच गया है। हालत यह कि, वजीराबाद तालाब में सूखे टीले दिखने लगे हैं। इससे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स में पानी का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
[ad_2]
Source link