Home Breaking News Bigg Boss OTT Season 3: करण जौहर और सलमान खान की विरासत संभालने को तैयार अनिल कपूर, बोले- अब सब बदल जाएगा

Bigg Boss OTT Season 3: करण जौहर और सलमान खान की विरासत संभालने को तैयार अनिल कपूर, बोले- अब सब बदल जाएगा

0
Bigg Boss OTT Season 3: करण जौहर और सलमान खान की विरासत संभालने को तैयार अनिल कपूर, बोले- अब सब बदल जाएगा

[ad_1]

बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन रिलीज की पूरी तैयारी कर चुका है। जियो सिनेमा पर इसके प्रसारण में भी अब बस तीन दिन ही बचे हैं। इस कार्यक्रम में इस बार अभिनेता अनिल कपूर होस्ट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। और, इस सीजन में नया क्या होगा, ये बताने के लिए खुद अनिल कपूर यहां मुंबई में शो के लॉन्च समारोह में मीडिया के सवालों के जवाब अपने ही अंदाज में देते नजर आए।




‘टैगलाईन ‘अब सब बदलेगा’ के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 इस बार अपने प्रशंसकों के लिए कई इंटरैक्टिव फीचर्स लेकर आया है जैसे ऑडियन्स टेकओवर, जिसके तहत दर्शक घर में होने वाले फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं। इस अवसर पर अनिल कपूर ने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि आपने बिग बॉस में सब कुछ देख लिया है, तो एक बार फिर से सोचिए। इस सीजन मैं आपके लिए सबसे बेहतरीन स्टॉप्स लेकर आ रहा हूं।


अनिल कपूर ने कहा, “बिग बॉस का यह सीजन अब तक का सबसे मसालेदार सीजन होगा। नए सीजन को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच मैं दर्शकों से यही कहूंगा कि वे बिग बॉस ओटीटी के बारे में जो भी सोचते हैं, सब भूल जाएं क्योंकि ‘अब सब बदलेगा’।’’ मंगलवार को मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में जादूगर चिराग जेठवानी ने अनिल कपूर के आने तक लोगों को बहलाने की पूरी कोशिश की। कार्यक्रम अपने तय समय से काफी देरी से शुरू हुआ।


बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। उनके साथ बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने बताया कि आना वाला सीजन कंटेस्टेन्ट्स और दर्शकों के लिए बहुत सारी नई चीजें ला रहा है, जो निश्चित रूप से सभी को हैरान करने वाली होंगी। इन नए प्रयोगों का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को कार्यक्रम का हिस्सा बनाना है और उन्हें भी अपनी इच्छाओं को पूरी करने का मौका देना है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here