[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की कमान आरोन फिंच को सौंपी है. पैट कमिंस को उप कप्तान बनाया है. कंगारू टीम ने अपने दल में सिंगापुर के एक स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड को शामिल करते हुए चौंकाने वाला फैसला किया है.
टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम ने किया सिर्फ एक बदलाव
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल आरोन फिंच की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. इस बार सिर्फ एक खिलाड़ी को छोड़कर सभी जगह को मिली. पिछले साल टीम में मिचेल स्वेपसन शामिल थे लेकिन उनकी जगह टिम डेविड ने ले ली. 26 वर्षीय डेविड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल करने की मांग रिकी पॉन्टिंग, शेन वॉटसन और ब्रैड हॉग जैसे दिग्गज खिलाड़ी पहले ही कर चुके थे. पॉन्टिंग ने टिम डेविड की तुलान एंड्रयू साइमंड्स से की है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डेविड को साइमंड्स की तरह ही खतरनाक मानते हैं.
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हैं हिस्सा
टिम डेविड ने साल 2020 तक सिंगापुर की तरफ से टी20 इंटरनेशनल खेला है. पिछले दो सालों से उन्होंने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. हालांकि, वह आईपीएल समेत कई लीग में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. डेविड आईपीएल में लगातार दो सीजन में खेल चुके हैं. 2021 में जहां वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे तो वहीं इस साल उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा. मुंबई इंडियंस ने टिम डेविड को 8.25 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया है.
टिम डेविड का टी20 करियर है बेहद शानदार
टिम डेविड ने सिंगापुर की तरफ से 14 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 46.50 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं. उनके नाम चार अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा डेविड पांच विकेट भी ले चुके हैं. वहीं, 122 टी20 मुकाबलों में डेविड ने 164.17 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से 2640 रन बनाया है. उनके नाम 11 अर्धशतक है. डेविड ने 115 टी20 पारियों में 160 छक्का लगाया है.
ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम: आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप कप्तान), एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिंश, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल. केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर और एडम जंपा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aaron Finch, Australia, Singapore, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 09:28 IST
[ad_2]
Source link