Home Sports रिकी पोंटिंग का बड़ा दावा, टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप दिलाएगा ये घातक बल्लेबाज

रिकी पोंटिंग का बड़ा दावा, टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप दिलाएगा ये घातक बल्लेबाज

0
रिकी पोंटिंग का बड़ा दावा, टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप दिलाएगा ये घातक बल्लेबाज

[ad_1]

Team India: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि इस साल के आखिर में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तगड़ा प्रदर्शन करेंगे. कोहली ने लगभग डेढ़ महीने के ब्रेक के बाद क्रिकेट में वापसी की और 100वें टी20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन की पारी खेली, जहां भारत ने एक रोमांचक मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की. इसके बाद हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भी किंग कोहली ने शानदार फिफ्टी ठोकी. 

पोंटिंग ने जमकर की विराट की तारीफ

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, ‘विराट को रन बनाते देखकर अच्छा लगा. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं कि उन्होंने ज्यादातर रन चेज करते हुए बनाए हैं. उनका रिकॉर्ड बताता है कि जब उनकी टीम रनों का पीछा कर रही होती है तो वह बेहतर खेल दिखाते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि फॉर्म में आने के लिए कई सारी चीजों के बारे में सोचना शुरू किया होगा, वह फिर से बेहतर महसूस करने लगे हैं. मुझे उम्मीद है कि हम उन्हें विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ करते हुए देखेंगे. मैं चाहता हूं कि विराट यहां (ऑस्ट्रेलिया में) मैदान पर रन बनाकर टूर्नामेंट में अग्रणी खिलाड़ियों में से एक बनें.’

कोहली कर रहे हैं मेहनत

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच की पूर्व संध्या पर कोहली ने ब्रॉडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि खराब फॉर्म से बाहर आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसके लिए वह मैदान में जाने जाते हैं. कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बनाया है. पोंटिंग ने याद किया कि उनके करियर के बाद के सालों के दौरान फॉर्म के लिए उनके अपने संघर्षो के साथ समानताएं थीं, एक ऐसा चरण जहां कोहली इस समय हैं.

खराब फॉर्म से हैं परेशान

उन्होंने कहा, ‘हर खिलाड़ी इस दौर से गुजरता है. जब चीजें ठीक नहीं होती हैं और आप रन नहीं बना रहे होते हैं, तो खेल अचानक बहुत कठिन लगता है. मैंने अपने करियर के आखिरी कुछ सालों में इसका सामना किया, जहां मेरा करियर काफी तेजी से नीचे गिर रहा था. मैं जितनी मेहनत करता था, उसका फल मुझे नहीं मिल पाता था.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here