Home Sports शर्टलेस युजवेंद्र चहल को देख शिखर धवन को याद आई अपनी दादी, जानें क्यों- VIDEO

शर्टलेस युजवेंद्र चहल को देख शिखर धवन को याद आई अपनी दादी, जानें क्यों- VIDEO

0
शर्टलेस युजवेंद्र चहल को देख शिखर धवन को याद आई अपनी दादी, जानें क्यों- VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

शिखर धवन एशिया कप 2022 का हिस्सा नहीं है
यजुवेंद्र चहल को एशइया कप में एक भी विकेट नहीं मिला है
भारत ने दूसर मैच में हांन्ग कांन्ग को 40 रनों से हराया

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और युजवेंद्र चहल दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं. दोनों ही खिलाड़ी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स बनाकर शेयर करते रहते हैं और जब ये दोनों एक ही रील में एक साथ नजर आते हैं तो मजा और भी दोगुना हो जाता है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने शिखर धवन और युजवेंद्र चहल की एक ऐसी ही मजेदार रील शेयर की है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें शिखर धवन और युजवेंद्र चहल कॉमेडी वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में युजवेंद्र चहल अपनी टी-शर्ट के बिना वर्कआउट करते नजर नजर आ रहे है. शिखर धवन उनसे कहते है “तुझे रब दा वास्ता ये कमीज पहन ले.” युजवेंद्र के द्वारा कुछ जवाब नहीं दिए जाने पर शिखर धवन ने कहा “तुझे देख के मुझे अपनी दादी याद आती है. इस पर युजवेंद्र चहल कहते है “तेरी दादी भी बॉडी बिल्डर थी.”.

वीडियो को पोस्ट करने के कुछ देर में ही हजारों लाइक्स मिले है. वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. इससे पहले भी टीम इंडिया जब जिम्बाब्वे दौरे पर जीती थी तो “काला चश्मा” गाने पर उनके डांस का वीडियो काफी वायरल हुआ था. शिखर धवन उस वीडियो में भी मस्ती करते दिखाई दे रहे थे.

Asia Cup 2022: रवींद्र जडेजा ने पठान तो सूर्यकुमार ने रोहित के रिकॉर्ड को किया धराशायी, कोहली बने नंबर-1

बता दें कि शिखर धवन दुबई में चल रहे एशिया कप 2022 का हिस्सा नहीं है. वहीं युजवेंद्र चहल एशिया कप का हिस्सा है. चहल ने पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की लेकिन वह विकेट लेने में सफल नहीं रहें. टीम इंडिया ने पहले ही मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर मैच जीता है. वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत हॉन्ग कॉन्ग को 40 रनों से मात दी.

टीम इंडिया दोनों मैच जीतकर ग्रुप ए में पहले स्थान पर है. वही ग्रुप बी की बात करें तो अफगानिस्तान श्रीलंका और बांग्लादेश को हराकर पहले स्थान पर है.

Tags: Indian Cricket Team, Shikhar dhawan, Shikhar Dhawan Reaction, Viral video, Yuzvendra Chahal



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here