[ad_1]
हाइलाइट्स
हॉन्गकॉन्ग को भी पहले मैच में भारत से मिली है हार
पाकिस्तान जीत के साथ सुपर-4 में जगह बनाने उतरेगी
नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम एशिया कप में (Asia Cup 2022) अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी है. टूर्नामेंट के उसे अपने पहले मैच में (IND vs PAK) भारत के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी. टीम ग्रुप-ए के अपने अंतिम मुकाबले में 2 सितंबर को हॉन्गकॉन्ग से भिड़ेगी. 19 साल के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने हालांकि भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. मैच के दौरान वे चोटिल हो गए थे. ऐसे में उनके फिर से फिट होने पर सवाल उठाए जा रहे थे. लेकिन नसीम पूरी तरह फिट हो गए हैं और उन्होंने गेंदबाजी भी शुरू कर दी है. वे कल हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में भी उतर सकते हैं.
नसीम शाह ने पहले ही ओवर में केएल राहुल को शून्य पर बोल्ड कर दिया था. इसके अलावा उन्होंने सूर्यकुमार यादव का विकेट भी उखाड़ दिया था. जबकि विराट कोहली का कैच शून्य पर छूट गया था. कुल मिलाकर इस युवा गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल में बेहतरीन आगाज किया था. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए थे. उनकी 12 गेंद पर भारतीय बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके थे. 2 चौका और एक छक्का पड़ा था.
Speedster @iNaseemShah back to boom in training after hamstring vs India! All Eyes on You in absence of @iShaheenAfridi for more magic!#AsiaCupT20 #INDvPAK @aaliaaaliya@Shoaib_Jatt @imransiddique89 @QureshiAsadAli @tmcheemas @iftikhar_taimur @TheRealPCB @Iqbaljamil001 pic.twitter.com/BlQoe9carJ
— Ehsan Qureshi (@EhsanQureshi_1) August 31, 2022
ले चुके हैं 46 विकेट
पाकिस्तान सुपर लीग और कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी गेंदबाजी का छाप छोड़ने वाले नसीम शाह का टी20 करियर बेहतरीन हैं. उन्होंने ओवरऑल 46 मैच में 29 की औसत से 46 विकेट लिए हैं. 20 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. वे एक बार 4 विकेट भी ले चुके हैं. इकोनॉमी 8 के आस-पास है. वे पाकिस्तान की ओर से 13 टेस्ट में 33, 3 वनडे में 10 और एक टी20 में 2 विकेट लिया है.
Asia Cup: श्रीलंका-बांग्लादेश मैच से पहले वाक युद्ध, डायरेक्टर ने कहा- आपके पास गेंदबाज ही नहीं
पाकिस्तान की टीम यदि हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच जीत हासिल कर लेती है, तो टीम सुपर-4 के लिए क्वािलफाई कर लेगी. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर भिड़ंत होगी. सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान 4 सितंबर को भिड़ सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Babar Azam, Hong kong, India Vs Pakistan, Pakistan, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 17:44 IST
[ad_2]
Source link