[ad_1]
हाइलाइट्स
दोनों ही टीम को पहले मैच में मिली है हार
ग्रुप से अफगानिस्तान की टीम सुपर-4 में
दुबई. मेहदी हसन मिराज और आफिफ हुसैन ने बांग्लादेश को संतोषजनक स्कोर तक पहुंचाया है. टी20 एशिया कप के एक मुकाबले में (Asia Cup 2022) बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 183 रन बनाए हैं. यह मैच दोनों ही टीम के लिए महत्वपूर्ण है. हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं जीतने वाली टीम को सुपर-4 का टिकट मिलेगा. बांग्लादेश की ओर से ओपनर बल्लेबाज मेहदी हसन मिराज ने 26 गेंद पर 38 और आफिफ ने 22 गेंद पर 39 रन बनाए. महमूदुल्लाह ने भी 27 रन का योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से लेग स्पिनर लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने 41 रन देकर 2 विकेट लिया.
मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शब्बीर रहमान 5 रन बनाकर असिता फर्नांडो का शिकार हुए. 19 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद मेहदी और कप्तान शाकिब अल हसन ने टीम को संभाला. शाकिब ने 22 गेंद पर 24 रन बनाए. वे महीथ तीक्ष्णा की गेंद पर आउट हुए. मुशफिकुर रहीम सिर्फ 4 रन बना सके.
आफिफ और महमूदुल्लाह की साझेदारी
आफिफ हुसैन और महमूदुल्लाह ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला. दोनों ने 57 रन जोड़े. अंत में मोसादेक हुसैन ने 9 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाकर स्कोर को 180 रन के पार पहुंचाया. 4 चौका लगाया. 20वें ओवर में 17 रन बने. गेंदबाज असिता फर्नांडो थे. टीम ने अंतिम 5 ओवर में 60 रन बनाए. इस कारण टीम 180 रन के स्कोर तक पहुंच सकी.
रोहित शर्मा और गांगुली एक साथ फिल्म में आएंगे नजर! इस दिन जारी होगा ट्रेलर, कप्तान ने किया खुलासा
श्रीलंका की ओर से कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका. असिता फर्नांडो बेहद महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 51 रन लुटाए. हसारंगा ने भी 41 रन दिए. चमिका करुणारत्ने को भी 2 विकेट मिला. श्रीलंका की टीम पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 105 रन ही बना सकी थी. ऐसे में इस मैच में उसे जोरदार प्रदर्शन करना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Bangladesh, Bangladesh vs Sri Lanka, Dasun Shanaka, Shakib Al Hasan, Sri lanka
FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 21:21 IST
[ad_2]
Source link