Home Sports Asia Cup: रोहित शर्मा, कोहली और सूर्यकुमार ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ियों का बना दिया दिन, VIDEO

Asia Cup: रोहित शर्मा, कोहली और सूर्यकुमार ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ियों का बना दिया दिन, VIDEO

0
Asia Cup: रोहित शर्मा, कोहली और सूर्यकुमार ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ियों का बना दिया दिन, VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा
टीम इंडिया ने मुकाबला 40 रन से जीता था

नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) ने एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना ली है. टी20 टूर्नामेंट में (Asia Cup 2022) बुधवार को टीम ने एक मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग को (IND vs HK) 40 रन से मात दी थी. इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी. हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और विराट काेहली ने अर्धशतक जड़ा था. भारत ने पहले खेलते हुए 192 रन बनाए थे. जवाब में हाॅन्गकॉन्ग ने जोरदार संघर्ष दिखाते हुए 152 रन बनाए थे. हॉन्गकॉन्ग की टीम अपने अंतिम मुकाबले में 2 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी. यह मैच जीतने वाली सुपर-4 में जगह बना लेगी.

इस बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि हॉन्गकॉन्ग के खिलाड़ी मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे. इस दौरान सभी भारतीय खिलाड़ियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी जर्सी पर ना सिर्फ साइन किए बल्कि इसे हॉन्गकॉन्ग के कप्तान निजाकत खान को दिया भी. वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी अपना साइन किया बैट सौंपा. कोहली हॉन्गकॉन्ग की जर्सी पर साइन करते हुए दिखे. पूरी भारतीय टीम ने जर्सी पर हस्ताक्षर किए.

दिखा शानदार दृश्य

बीसीसीआई ने वीडियो के साथ लिखा कि याद रखने के लिए बातचीत, संजोने के लिए यादें और लेने के लिए सबक. टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूप में जब हॉन्गकॉन्ग की टीम आई, तो यह शानदार दृश्य दिखा. टी20 इंटरनेशनल की बात करें, तो पहली बार भारत और हॉन्गकॉन्ग की टीमें आमने-सामने हुई थीं. हॉन्गकॉन्ग ने क्वालिफायर्स के तीनों मैच जीतकर मेन राउंड में जगह बनाई. टीम का अब तक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है.

Asia Cup: पाकिस्तान का गेंदबाज फिर कहर बरपाने को तैयार, हो सकती है भारत से टक्कर, VIDEO

टी20 एशिया कप के 15वें सीजन के मेन राउंड में कुल 6 टीमों को मौका मिला है. इन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 में जाएंगी. ग्रुप-ए से भारत और ग्रुप-बी से अफगानिस्तान ने सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. 2 अन्य टीमों पर फैसला होना बाकी है.

Tags: Asia cup, Hong kong, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here