[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता के दौरान दोनों ने लगभग 50 मिनट तक सवालों के जवाब दिए लेकिन जैसे ही पत्रकारों ने पीएम उम्मीदवारी पर सवाल करना शुरू किया वैसे ही सीएम नीतीश सीट से उठने लगे। इसके बाद केसीआर ने कहा कि नीतीश जी बैठिए न.. लेकिन नीतीश बैठने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे ऐसे में केसीआर ने उनका हाथ पकड़ लिया और बैठाने की कोशिश की। फिर नीतीश बैठ गए लेकिन सवालों को टालते रहे। केसीआर जब बैठने के लिए ज्यादा जिद करने लगे तो नीतीश कुमार ने कहा, अरे इनके चक्कर में मत पड़िए, 50 मिनट तो दे दिए। फिर वहां जोर से ठहाके लगने लगे।
[ad_2]
Source link