[ad_1]
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड ने पहले दिन 5 विकेट पर 156 रन बनाए
जो कार्टर अर्धशतक लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं
बेंगलुरु. बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar ) ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पहले अनाधिकृत टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शानदार लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए. खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाते समय भारत-ए ने मेहमान टीम के (IND A vs NZ A 1st Unofficial Test) 61 ओवर में 156 रन पर 5 विकेट चटका दिए. पहली बार भारत (भारत अंडर-19, भारत अंडर-23, भारत-ए और सीनियर टीम) की किसी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे दाएं हाथ के मध्यम गति के इस गेंदबाज ने अपने तीनों स्पैल में एक-एक विकेट लिए. उन्होंने 13 ओवर में 4 मेडन की मदद से 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
भारतीय टीम में शामिल बाएं हाथ के 2 तेज गेंदबाज यश दयाल (13-2-35-1) और अर्जन नगवासवाला (13-2-34-1) को भी एक-एक विकेट मिला. जबकि नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को कोई सफलता नहीं मिली. न्यूजीलैंड-ए के लिए तीसरे क्रम के बल्लेबाज जो कार्टर ने शानदार बल्लेबाजी की. वह 170 गेंद में 73 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
2 अच्छी साझेदारी की
कार्टर ने इस दौरान कप्तान रॉबर्ट ओ डोन्नेल (24) और विकेटकीपर कैम प्लेचर के साथ चौथे और पांचवें विकेट के लिए 49-49 रन की साझेदारी की. रचिन रवींद्र कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 35 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए. बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने 19 ओवर में अब तक 44 रन दिए हैं और उन्हें अब तक एक भी सफलता नहीं मिली है. 4 दिवसीय मैच के दूसरे दिन वे पुरानी गेंद से कमाल करना चाहेंगे.
Asia Cup: भारत के लिए परेशानी बने 2 खिलाड़ी, कप्तान रोहित के पास नहीं है उनका विकल्प
मैच में भारतीय कप्तान प्रियांक पांचाल टॉस नहीं जीत सके. रॉबर्ट ओ डोन्नेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 51 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन जो कार्टर ने एक ओर से टीम काे संभाला. उन्होंने अब तक अपनी 73 रन की पारी में 10 चौके लगाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: India vs new zealand, New Zealand, Priyank Panchal, Team india
FIRST PUBLISHED : September 01, 2022, 19:27 IST
[ad_2]
Source link