Home Sports IND vs PAK: सुपर संडे को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? इस खतरनाक Playing 11 के साथ उतरेगा भारत!

IND vs PAK: सुपर संडे को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? इस खतरनाक Playing 11 के साथ उतरेगा भारत!

0
IND vs PAK: सुपर संडे को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? इस खतरनाक Playing 11 के साथ उतरेगा भारत!

[ad_1]

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच इस रविवार को एशिया कप 2022 के सुपर-4 स्टेज में एक और महामुकाबला देखने को मिल सकता है. बता दें कि 28 अगस्त को खेले गए एशिया कप 2022 के ग्रुप A मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से पीटा था, जिसके बाद पूरी दुनिया एक बार फिर इन दो देशों के बीच महामुकाबले का इंतजार कर रही है. 

सुपर संडे को फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान?

अगर पाकिस्तान की टीम शुक्रवार 2 सितंबर को एशिया कप के ग्रुप A मैच में हॉन्ग कॉन्ग की टीम को हरा देती है, तो वह एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में जगह बना लेगी. सुपर-4 स्टेज में पहुंचने पर पाकिस्तान का सामना टीम इंडिया से रविवार 4 सितंबर को होना तय है. ऐसे में टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है. आइए एक नजर डालते हैं कि पाकिस्तान से महामुकाबला होने की सूरत में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी.

ओपनिंग जोड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग में ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है. केएल राहुल की फॉर्म अच्छी नहीं है और ऐसे में वह टीम इंडिया की ओपनिंग में कमजोरी बनते जा रहे हैं. ऋषभ पंत को ओपनिंग में मौका देने की सूरत में टीम इंडिया को एक लेफ्ट हैंड और राइट हैंड का ओपनिंग कॉम्बिनेशन मिलेगा. केएल राहुल के मुकाबले ऋषभ पंत तूफानी बैटिंग में माहिर हैं और कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल देते हैं. ऋषभ पंत क्रीज पर आते ही बड़े से बड़े गेंदबाज की धज्जियां उड़ानी शुरू कर देते हैं. 

नंबर 3

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे.विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बुधवार को एशिया कप के मुकाबले में महफिल लूट ली थी. विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में पहले तो बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया. विराट कोहली ने 59 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल रहे. विराट कोहली ने 6 महीने बाद भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद विराट कोहली ने लंबे समय बाद गेंदबाजी के लिए उतरकर सभी फैंस को चौंका दिया. विराट कोहली ने हॉन्ग कॉन्ग की पारी का 17वां ओवर फेंका था. विराट कोहली ने अपने इस ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए. हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.

नंबर 4

सूर्यकुमार यादव का पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में टीम इंडिया के लिए नंबर 4 पर खेलना तय माना जा रहा है. सूर्यकुमार यादव को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जा रहा है. सूर्यकुमार यादव ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ बुधवार को एशिया कप 2022 के मुकाबले में बल्ले से ऐसा कत्लेआम मचाया जिसे देख पूरी दुनिया कांप गई होगी. सूर्यकुमार यादव ने अपनी कातिलाना बल्लेबाजी से हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाजों को धो डाला. सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव की इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. बल्लेबाजी के दौरान सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 261.54 का रहा है. 

नंबर 5

पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में हार्दिक पंड्या का नंबर 5 पर उतरना तय माना जा रहा है. हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेले गए एशिया कप 2022 के महामुकाबले में हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए. हार्दिक पांड्या को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

दिनेश कार्तिक होंगे विकेटकीपर 

मिडिल ऑर्डर में नंबर 6 के लिए टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का चयन होना तय है.

जडेजा होंगे ऑलराउंडर

रवींद्र जडेजा गेंदबाजी के अलावा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी बेहतरीन अंदाज से करते हैं. जडेजा गेंद से भी मैच को पलट सकते हैं. रवींद्र जडेजा एक गेम चेंजर खिलाड़ी हैं. 

ये होंगे तेज गेंदबाज 

तेज गेंदबाजों के लिए इस प्लेइंग इलेवन में भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान को जगह दी जाएगी. टीम इंडिया के एकमात्र स्पिन गेंदबाज को लेकर कई खिलाड़ियों के बीच जंग रहेगी, लेकिन युजवेंद्र चहल की जगह रविचंद्रन अश्विन को जगह देना ज्यादा सही रहेगा.

पाकिस्तान के खिलाफ ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान)
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
विराट कोहली
सूर्यकुमार यादव
हार्दिक पांड्या
दिनेश कार्तिक
रवींद्र जडेजा
आर अश्विन
आवेश खान
अर्शदीप सिंह
भुवनेश्वर कुमार   

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here