Home Sports Team India: कोहली ने कैसे पाई बुरे समय से पार? रिकी पोंटिंग ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

Team India: कोहली ने कैसे पाई बुरे समय से पार? रिकी पोंटिंग ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

0
Team India: कोहली ने कैसे पाई बुरे समय से पार? रिकी पोंटिंग ने कर दिया सबसे बड़ा खुलासा

[ad_1]

Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं थे. शतक तो बहुत दूर इस खिलाड़ी के लिए पिच पर टिक पाना भी भारी हो रहा था. लेकिन मौजूदा एशिया कप में विराट ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए वापसी की है. विराट ने पहले दो मैचों में ही दिखा दिया कि वो लंबे ब्रेक के बाद खुद को तैयार करके आए हैं. इसी बीच दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने विराट की बल्लेबाजी पर एक बड़ा बयान दिया है. 

पोंटिंग ने कही ये बात 

महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोटिंग ने बुधवार को कहा कि विराट कोहली ने क्रिकेट से एक महीने का ब्रेक लेकर सही किया. पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के शुरुआती मैच में 35 रन बनाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने बुधवार को 44 गेंद में नाबाद 59 रन की पारी खेली जो इस साल 18 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 52 रन के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है.

वर्ल्ड कप में भी करेंगे कमाल- पोंटिंग

दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘उम्मीद लगाए हूं कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी करे और विश्व कप में भी इसी तरह का प्रदर्शन करें.’ उन्होंने कहा, ‘मैं विराट को यहां ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ियों में से एक के रूप में देखना चाहूंगा लेकिन सुनिश्चित हो कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज्यादा रन नहीं बनाए.’

टीम इंडिया ने मारी बाजी

भारत ने सूर्यकुमार यादव की 26 गेंदों में 68 रनों की आक्रामक पारी और विराट कोहली (नाबाद 59 रन) के अर्धशतक से बुधवार को एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 40 रनों से हराकर सुपर चार में धमाकेदार एंट्री मारी है. एशिया कप 2022 में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है. भारत ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था. ग्रुप बी से अफगानिस्तान सुपर चार में पहुंच चुकी है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here