[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
नेतृत्व परिवर्तन की जोरदार मांग का सामना कर रहे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने शुक्रवार को पार्टी में कई बुनियादी बदलाव करने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी में ‘एक परिवार एक टिकट’ का सिद्धांत लागू करने के साथ ही पार्टी के अध्यक्ष के लिए 5-5 साल के दो कार्यकाल दिए जाने का एलान किया।
तीसरी बार पद संभालने के लिए पार्टी अध्यक्ष को अगले पांच साल का अवकाश लेना होगा। इस नए परिवर्तन से बादल परिवार से सिर्फ एक ही सदस्य चुनाव लड़ेगा। गौरतलब है कि बादल परिवार से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया चुनाव लड़ते रहे हैं। अगर ‘एक परिवार एक टिकट’ का सिद्धांत लागू होता है तो उक्त तीनों प्रमुख नेता शिअद के टिकट पर चुनाव लड़ने के पात्र नहीं रहेंगे। वहीं, अध्यक्ष पद को लेकर किए गए फैसले के तहत सुखबीर बादल अगले दस साल तक पार्टी अध्यक्ष रह सकते हैं। सुखबीर ने पार्टी का नया संगठनात्मक ढांचा स्थापित करने का भी एलान किया है।
50 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को 50 फीसदी टिकट
शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अकाली दल अध्यक्ष ने घोषणा की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 50 से कम उम्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करके अगली पीढ़ी के नेताओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
[ad_2]
Source link