[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित शर्मा ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 21 रन की पारी खेली.
रोहित शर्मा आयुष शुक्ला की एक गेंद पर आउट हो गए.
भारत एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण में पहुंच गया है.
नई दिल्ली. रोहित शर्मा एकदम सीधे-सादे हैं, जैसा कि वह दिखते भी हैं. चाहे वह दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे हों या पत्रकारों से भरे कमरे को संबोधित कर रहा हों, रोहित के जवाबों या तौर-तरीकों में शायद ही कोई बदलाव है. उनका शांत और केयरफ्री स्वभाव तब भी दिखाई देता है, जब वह बल्लेबाजी कर रहे हों या फिर मैदान में कप्तानी कर रहे हों. दुबई में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत के अंतिम एशिया कप ग्रुप ए मैच की शुरुआत से पहले भारत के कप्तान के एक वन लाइनर ने जतिन सप्रू, भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान और संजय बांगर को हंसने पर मजबूर कर दिया.
स्टार स्पोर्ट्स पर प्री मैच शो के दौरान जतिन सप्रू, इरफान पठान और संजय बांगर भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर चर्चा कर रहे थे और फैंटेसी गेमिंग में रुचि रखने वालों को टिप्स दे रहे थे. जब सप्रू भारत की प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पंड्या की अहमियत के बारे में बता रहे थे और कह रहे थे कि उन्हें कई फंतासी टीमों की कप्तानी पसंद होना चाहिए. उस वक्त कैमरे ने टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन की तरफ फोकस किया. इस दौरान इरफान पठान और संजय बांगर भी फ्रेम में नजर आए.
पाक जर्नलिस्ट का सवाल सुन हंसी नहीं रोक पाए सूर्यकुमार यादव, दिया मजेदार जवाब-VIDEO
संयोग से रोहित शर्मा भी इरफान से चंद मीटर की दूरी पर नजर आए. सप्रू ने यह देखा और रोहित का जिक्र करते हुए कहा, “कप्तान तो एक ही है.” भारत के इस सलामी बल्लेबाज ने यह बात सुनी और अपने मस्त अंदाज में कहा, ”मैं जा रहा हूं भाई.” यह सुनकर इरफान पठान और संजय बांगर खुद को हंसने से रोक नहीं पाए. इरफान ने कहा, “वह बिल्कुल नहीं बदला है. वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा वह 2007 में था और अब हम 2022 पर हैं. वह रिलेक्स है, खीरे की तरह शांत है.”
“Mai ja rha hu bhai “😹😹
Rohit sharma on star sports show
With @IrfanPathan nd @jatinsapru #rohitsharma #asiacup #indvhk #indvpak #india #rohit #starsports #cricket pic.twitter.com/aFXCYMnp2H— cric.24X7 (@24x7Cric) August 31, 2022
बता दें कि रोहित ने 13 गेंदों में 21 रनों की तेज पारी खेली और आयुष शुक्ला की एक गेंद पर आउट हो गए. भारत ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर बनाया. कोहली ने 44 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, लेकिन अभी भी वह अपने बेस्ट से कुछ दूरी पर हैं. लेकिन यह सूर्यकुमार यादव ही थे, जिन्होंने केवल 26 गेंदों में नाबाद 68 रन की अपनी लुभावनी पारी से भारत की ओर गति को पूरी तरह से बदल दिया. उन्होंने छह छक्के लगाए (उनमें से चार आखिरी ओवर में) और छह चौके लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 261 रहा.
Asia Cup 2022: पाकिस्तान या हॉन्गकॉन्ग, भारत से कौन भिड़ेगा? आज शारजाह में होगा फैसला
हॉन्ग कॉन्ग 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बना सका और उसे 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही भारत एशिया कप 2022 के सुपर 4 चरण में पहुंच गया है. सुपर 4 चरण में भारत का मुकाबला अब पाकिस्तान या हॉन्ग कॉन्ग में से किसी एक के साथ होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Hardik Pandya, Irfan pathan, Off The Field, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : September 02, 2022, 12:38 IST
[ad_2]
Source link