[ad_1]
हाइलाइट्स
बोपन्ना और रामकुमार अमेरिकी ओपन से हुए बाहर
बोपन्ना-मेटवे की जोड़ी को आंद्रिया-सोनेगो ने हराया
वहीं रामनाथन-निकोला की जोड़ी को सिमोन और फेबियो ने दी मात
न्यूयॉर्क. भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) और रामकुमार रामनाथन (Ramkumar Ramanathan) अमेरिकी ओपन में अपने अपने वर्ग में पहले ही दौर से बाहर हो गए. बोपन्ना पुरूष युगल और मिश्रित युगल के पहले दौर में हार गए जबकि रामनाथन पुरूष युगल के पहले दौर में पराजित हुए.
42 वर्ष के बोपन्ना और उनके डच जोड़ीदार मेटवे मिडिलकूप को इटली के गैर वरीय आंद्रिया वावासोरी और लोरेंजो सोनेगो ने 7-6 और 6-2 से हराया. बोपन्ना और चीन की यांग झाओशुआन की जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया के मैक्स पर्सेल और गैब्रियला डाब्रोवस्की ने मिश्रित युगल के पहले दौर में 7-5 और 7-5 से हरा दिया.
यह भी पढ़ें- BCCI ने ई-नीलामी में खरीदा था गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का भाला, करोड़ों रुपए खर्च भी किए
इससे पहले रामनाथन और सर्बिया के निकोला सेसिच को पुरूष युगल में 15वीं वरीयता प्राप्त इटली के सिमोन बोलेली और फेबियो फोगनिनी ने 6-4 और 6-4 से मात दी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Rohan Bopanna, Tennis, US Open
FIRST PUBLISHED : September 02, 2022, 22:38 IST
[ad_2]
Source link