Home Breaking News हैदराबाद में जूनियर एनटीआर के साथ ब्रह्मास्त्र का मेगा इवेंट रद्द होने से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

हैदराबाद में जूनियर एनटीआर के साथ ब्रह्मास्त्र का मेगा इवेंट रद्द होने से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

0
हैदराबाद में जूनियर एनटीआर के साथ ब्रह्मास्त्र का मेगा इवेंट रद्द होने से भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

[ad_1]

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में फिल्म की पूरी कास्ट जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हुई है। वहीं, हैदराबाद में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म का एक प्री-रिलीज मेगा इवेंट होना था। लेकिन इवेंट के शुरू होने के कुछ घंटे पहले ही इसे रद्द कर दिया गया।

यह कार्यक्रम रामोजी फिल्म सिटी में 2 सितंबर को आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, निर्देशक अयान मुखर्जी और ‘आरआरआर’ स्टार जूनियर एनटीआर के साथ होना था। लेकिन आखिरी वक्त पर इसे रद्द कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस आयोजन को पुलिस की ओर से हरी झंडी नहीं मिल पाई थी, जिसके कारण ही इसे टाल दिया गया। हैदराबाद में गणपति विसर्जन के चलते पुलिस अलग-अलग जगह तैनात है। ऐसे में ‘ब्रह्मास्त्र’ के इस मेगा इवेंट को पुलिस बल की कमी के कारण टाल दिया गया है।

वहीं, शनिवार को होने वाली राजनीतिक रैली के कारण भी ‘ब्रह्मास्त्र ‘के इवेंट पर असर पड़ा है। इस इवेंट के टलने से फैंस भी काफी नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर के फैन क्लब ट्वीट कर रामोजी फिल्म सिटी में इकट्ठा हुए प्रशंसकों से घर वापस जाने का आग्रह कर रहे हैं। इसके अलावा फैंस प्रोडक्शन हाउस और कार्यक्रम के आयोजकों से आधिकारिक माफी की भी मांग कर रहे हैं।

बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के इस प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट की जानकारी निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक वीडियो साझा कर दी थी। अयान मुखर्जी ने बताया था कि हैदराबाद में होने वाले मेगा इवेंट के होस्ट जूनियर एनटीआर होंगे। वहीं, इस इवेंट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी भी हिस्सा लेने वाले थे। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन अब इवेंट रद्द होने के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here