Home Sports CPL 2022: बाउंड्री पर कायरन पोलार्ड बने ‘सुपरमैन’, हवा में उड़कर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो

CPL 2022: बाउंड्री पर कायरन पोलार्ड बने ‘सुपरमैन’, हवा में उड़कर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो

0
CPL 2022: बाउंड्री पर कायरन पोलार्ड बने ‘सुपरमैन’, हवा में उड़कर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीकेआर ने 4 गेंद शेष रहते यह मैच जीत लिया
कायरन पोलार्ड ने पकड़ा शानदार कैच
अकील होसेन मैन ऑफ द मैच रहे

नई दिल्ली: कैरिबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) की शुरुआत 31 अगस्त से हो चुकी है और कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे है. ऐसा ही कुछ 1 सितंबर को हुआ जब त्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) ने सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) को 3 विकेट से हराकर मैच जीता. मुकाबला काफी रोमांचक रहा और टीकेआर ने 4 गेंद शेष रहते यह मैच जीत लिया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर और टीकेआर के कप्तान कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अलजारी जोसेफ का बाउंड्री पर हैरतअंगेज कैच लपका. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

कैरेबियन प्रीमियर लीग दूसरे मैच में कायरन पोलार्ड ने हवा में उड़ते हुए कैच लपका. जाइडन सील्स के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर अल्जारी जोसेफ गेंद को सीधा लॉन्ग ऑन पर पोलार्ड के हाथों में थमा बैठे. अल्जारी जोसेफ इस मैच में 6 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

टीकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. अकील हुसैन की घातक गेंदबाजी के दम पर टीकेआर ने लूसिया किंग्स को 143 रनों पर रोक दिया. किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा 38 रन रोशन प्राइमस ने बनाएं. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल जड़ा. वही मार्क डेयल (Mark Deyal) ने भी 24 गेंदों ने 35 रनों की अच्छी पारी खेली.

Asia Cup 2022: पाकिस्तान या हॉन्गकॉन्ग, भारत से कौन भिड़ेगा? आज शारजाह में होगा फैसला

टीकेआर ने 144 रनों का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में ही मैच जीत लिया. टीकेआर की तरफ से टिओन वेबस्टर (Webster) ने बेहतरीन पारी खेली. वेबस्टेर ने 45 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली. उनके अलावा टिम सीफर्ट (Tim Siefert) ने 39 गेंदों में 34 रन बनाएं.

त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अकील हुसैन ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे. कायरन पोलार्ड इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके वो 15 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए थे.

Tags: Caribbean premier league, Kieron Pollard, Sunil narine



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here