Home Sports IND-A vs NZ-A: कार्टर दोहरे शतक से चूके, न्यूजीलैंड ने बनाए 400 रन, अभिमन्यु ने दिया जोरदार जवाब

IND-A vs NZ-A: कार्टर दोहरे शतक से चूके, न्यूजीलैंड ने बनाए 400 रन, अभिमन्यु ने दिया जोरदार जवाब

0
IND-A vs NZ-A: कार्टर दोहरे शतक से चूके, न्यूजीलैंड ने बनाए 400 रन, अभिमन्यु ने दिया जोरदार जवाब

[ad_1]

बेंगलुरु. न्यूजीलैंड-ए जो कार्टर (Joe Carter) की 197 रन की यादगार पारी की बदौलत शुक्रवार को यहां भारत-ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन (IND A vs NZ A 1st Unofficial Test) मजबूत स्थिति में पहुंच गया. कार्टर ने 73 रन से खेलना शुरू किया और 305 गेंद तक बल्लेबाजी की, जिससे न्यूजीलैंड ए पहली पारी में 400 रन पर सिमट गई. टीम सुबह 5 विकेट पर 153 रन से आगे खेलने उतरी थी. कार्टर एक छोर पर डटे रहे, जबकि कोई भी अन्य खिलाड़ी 40 रन से ऊपर का स्कोर नहीं बना सका. जवाब में भारत ए ने 37 ओवर में एक विकेट गंवाकर 156 रन बना लिए थे. सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) शतक के करीब पहुंच चुके हैं. कप्तान प्रियांक पंचाल आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 83 गेंद में 47 रन बनाए.

स्टंप तक ऋतुराज गायकवाड़ 19 गेंद में 20 रन बनाकर ईश्वर का साथ निभा रहे थे. भारत-ए की टीम अब भी 244 रन से पिछड़ रही है. वहीं डेब्यू मैच में तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 86 रन देकर पांच विकेट चटकाए, उन्होंने शुरुआती दिन 3 विकेट हासिल किए थे. न्यूजीलैंड ने 9 विकेट 361 रन पर खो दिए थे. लेकिन जो कार्टर ने जैकब डफी के साथ अंतिम विकेट के लिए 39 रन जोड़े. हालांकि कार्टर दोहरा शतक नहीं लगा सके. उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने आउट किया. पारी में उन्होंने 26 चौका और 3 छक्का लगाया. सरफराज खान को भी 2 विकेट मिला.

शतकीय साझेदारी की
जवाब में 4 दिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की. अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियांक पांचाल ने पहले विकेट के लिए 123 रन जोड़े. पांचाल 4 चौके लगाकर रचिन रवींद्र की गेंद पर आउट हुए. अभिमन्यु ने अपनी पारी में अब तक 10 चौका और एक छक्का लगाया. 120 गेंद पर 87 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऋतुराज ने अपनी पारी में अब तक 2 चौका और एक छक्का लगाया. दोनों तीसरे दिन बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

PAK vs HK: पाकिस्तान ने भारत से नहीं ली सीख, बाबर आजम को यह फैसला पड़ सकता है महंगा

26 साल के अभिमन्यु ईश्वरन का रिकॉर्ड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेहतरीन है. वे इस मुकाबले से पहले तक 72 मैच की 126 पारियों में 43 की औसत से 5019 रन बनाए हैं. 15 शतक और 22 अर्धशतक लगाया है. 233 रन की बेस्ट पारी खेली है.

Tags: India vs new zealand, New Zealand, Priyank Panchal, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here