Home Breaking News Jammu Kashmir: राजोरी में दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस लॉकअप में मौत, परिजन बोले- यातनाएं दे मार डाला

Jammu Kashmir: राजोरी में दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस लॉकअप में मौत, परिजन बोले- यातनाएं दे मार डाला

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

दुष्कर्म के आरोपी की शुक्रवार राजोरी के दरहाल पुलिस थाने में मौत पर हंगामा हो गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने लॉकअप में फंदा लगाकर जान दे दी, वहीं परिजनों ने इसे यातनाएं देकर हत्या करने का मामला बताया। गुस्साए परिजनों ने राजोरी जीएमसी सड़क जाम कर दी। बाद में मजिस्ट्रियल जांच के आश्वासन पर मार्ग खुलवाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरहाल के परगाल निवासी अब्दुल माजिद को पुलिस ने 30 अगस्त को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट से उसे रिमांड पर लिया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह नाश्ता करने के बाद अब्दुल मजीद पुलिस लॉकअप के रोशनदान से फंदे पर लटका पाया गया।

अब्दुल माजिद के खिलाफ दरहाल पुलिस थाने में दो एफआईआर दर्ज थीं। बीते वर्ष उसके खिलाफ पहला मामला आईपीसी की धारा 342 और 354 जबकि दूसरे मामले में 452 और दुष्कर्म की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया।

माजिद को पिछले दिनों 30 अगस्त रविवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे उसे लॉकअप में ही रोशनदान से लटका पाया गया। माजिद जिस कंबल को ओढ़कर सोया करता था, उसके एक हिस्से को काटकर उसने रस्सी बनाई। 
 
उसे लॉकअप के रोशनदान से टांगकर फंदा लगा लिया। पुलिस ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। जीएमसी राजोरी में डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
 
वहीं, जीएमसी में परिजन और लोग एकत्रित हो गए। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने जीएमसी राजोरी मुख्य मार्ग को जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि माजिद को यातनाएं देकर मारा गया है। इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश : एसएसपी

एसएसपी राजोरी मोहम्मद असलम ने कहा कि माजिद के खिलाफ दरहाल पुलिस थाने में दो मामले दर्ज थे। उसे गिरफ्तार करके आगे की जांच की जा रही थी। उसने लॉकअप में ही फंदा लगा कर जान दे दी। इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here