[ad_1]
PAK vs HK Asia Cup-2022 Updates: बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई में पाकिस्तान की नजर टी20 एशिया कप में पहली जीत दर्ज की. उसने हॉन्गकॉन्ग को 155 रन के बड़े अंतर से हराया. मैच में हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमों ने प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया है. पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 193 रन बनाए. मोहम्मद रिजवान 78 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 57 गेंद का सामना किया. 6 चौका और एक छक्का लगाया. जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 38 रन बनाकर आउट हो गई.
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सिर्फ 9 रन ही बना सके. फखर जमां ने 41 गेंद पर 53 रन बनाए. 3 चौका और 2 छक्का जड़ा. अंत में खुशदिल शाह ने 15 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाकर स्कोर को 190 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने 5 छक्के जड़े. पाकिस्तान ने अंतिम 5 ओवर में 77 रन बनाए. जवाब में हाॅन्गकॉन्ग का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. टीम ने 30 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. पूरी टीम 10.4 ओवर में 38 रन पर ऑलआउट हो गई. शादाब खा ने 4 विकेट लिए. मोहम्मद नवाज को 3 विकेट मिला. कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका.
हॉन्गकॉन्ग को पहले मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 40 रन से हार मिली थी, लेकिन टीम 152 रन का अच्छा स्कोर बनाने में सफल रही थी.
पहले मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने टी20 डेब्यू किया था. उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए थे. पहले ही ओवर में केएल राहुल बोल्ड हो गए थे जबकि सूर्यकुमार यादव भी बड़ी पारी नहीं खेल सके थे. हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने अच्छा अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम को जीत दिलाई थी. सुपर-4 की बात की जाए तो भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका ने इसके लिए क्वालिफाई कर लिया है.
हॉन्गकॉन्ग टीम की बल्लेबाजी की बात करें, तो पूरा दारोदार बाबर हयात पर होगा. पहले मैच में भी उन्होंने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. किंचित शाह भी अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे थे.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
हॉन्गकॉन्ग: यासिम मुर्तजा, निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, किंचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैक्कनी (विकेटकीपर), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजनफर, आयुष शुक्ला.
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह और शाहबाज.
[ad_2]
Source link