[ad_1]
Movie Review
सीता रामम (हिंदी)
कलाकार
दुलकर सलमान
,
मृणाल ठाकुर
,
रश्मिका मंदाना
,
तरुण भास्कर
,
सुमंत यालगर्डा
,
गौतम मेनन
,
भूमिका चावला
,
प्रकाश राज
और
टीनू आनंद आदि।
लेखक
हनु राघवपुडी
,
रुथम समर
और
राज कुमार कदमुडी
निर्देशक
हनु राघवपुडी
निर्माता
सी अश्विनी दत्त
रिलीज
2 सितंबर 2022
विस्तार
इंटरनेट पर पायरेसी वाली हिंदी फिल्में देखने वालों के लिए फिल्म ‘सीता रामम’ (Sita Ramam Hindi) ट्रोलिंग का एक नया बहाना हो सकती है। सीता और राम की आदर्श महागाथा के तार दक्षिण भारत के एक निर्माता और निर्देशक ने छेड़े हैं। फिल्म शुरू होती है तो इसमें एक संवाद आता है, ‘कोई हमारे जैसा नहीं है क्या?’ ये संवाद लंदन में पढ़ रही एक पाकिस्तानी फौजी अफसर की पोती बोल रही है। संदेश साफ है कि पढ़ना लिखना इंसान को प्रगतिशील बना दे, जरूरी नहीं है। शिक्षित होने और ज्ञानी होने की ये बारीक लकीर है। इसी बारीक लकीर पर बनी है फिल्म ‘सीता रामम’। ‘सीता रामम’ तेलुगू में बनी एक फिल्म है जिसे हिंदी में अब रिलीज किया गया है। फिल्म अगर हिंदी में ही बनी होती तो अब तक जमकर ट्रोल हो रही होती। फिल्म का हीरो दुलकर सलमान है। किरदार वह राम का कर रहा है। फिल्म की हीरोइन मृणाल ठाकुर है और जो किरदार वह फिल्म में कर रही है, वह पारंपरिक हीरोइन का नहीं है। फिल्म ‘सीता रामम’ एक प्रेम कहानी है और इसकी पृष्ठभूमि ऐसी है जो आज के हालात के लिए बिल्कुल सामयिक है।
[ad_2]
Source link