[ad_1]
इस दौरान यशोधरा के ताऊ कुलदीप फोगाट और स्वामी जसमेर सिंह ने बेटी के सिर पर विरासत की पगड़ी बांधी। कुलदीप फोगाट ने कहा कि यशोधरा का जहां दिल करेगा वह वहां रह सकती है। पूरा परिवार उसका ख्याल रखेगा। यशोधरा को हॉस्टल में रखने के बारे में पूरा परिवार बैठकर फैसला लेगा। वे जल्द की सोनाली की जमीन-जायदाद बेटी यशोधरा के नाम करवाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
जब यशोधरा 21 साल की हो जाएगी तो प्रॉपर्टी उसके नाम हो जाएगी। नाम इसलिए करवा रहे हैं ताकि कोई धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम न करवा लें। परिवार को अभी पता चला कि सोनाली की हत्या का आरोपी सुधीर सांगवान फार्म हाउस की जमीन लीज पर अपने नाम करवाना चाहता था।
भाजपा जिलाध्यक्ष पर भड़की सोनाली की जेठानी
फार्म हाउस पर तेरहवीं की रस्म पर आए भाजपा के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह पर सोनाली की जेठानी भड़क गई। रस्म क्रिया के दौरान जेठानी सत्यबाला ने उनके सामने कहा कि 10 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने सीबीआई जांच शुरू नहीं करवाई। सरकार इस मामले में खानापूर्ति कर रही है। साजिश के तहत सोनाली की हत्या की गई है। जिसने करवाई है उसका चेहरा तो सामने आना चाहिए। गोवा पुलिस की कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं हैं।
भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की तेरहवीं की रस्म पर सांसद बृजेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, पवन खारिया ही पहुंचे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दूरी बनाए रखी।
सोनाली फोगाट की मौत के बाद का एक वीडियो वायरल
हिसार। भाजपा नेता सोनाली फोगाट की गोवा में मौत के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो युवक दूसरे व्यक्ति से बात कर रहा है, वह आरोपी सुखविंद्र है। वीडियो अस्पताल ले जाने के बाद का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में युवक बोल रहा है कि तुम्हारे पास गाड़ी है क्या, उसने कहा हां, फिर कहा तबीयत खराब हो गई है।
फिर उनको उठा कर वहां पर लेकर गए। वहां पर ऑक्सीजन लगाई बोले-हार्ट काम नहीं कर रहा। दूसरा व्यक्ति पूछ रहा है कि किस समय की बात है तो युवक ने कहा सुबह सात-साढ़े सात बजे की बात है।
[ad_2]
Source link