[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
एटीएम से छेड़छाड़ कर बैंकों को करोड़ों की चपत लगाने वाला कानपुर का गिरोह गंगटोक (सिक्किम) में पकड़ा गया है। गंगटोक पुलिस ने 16 शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें 11 शातिर ठग शहर के हैं। दो आरोपी हरदोई व एक-एक अयोध्या, रायबरेली व राजस्थान का रहने वाला है। पिछले छह महीने से गिरोह गंगटोक में सक्रिय था।
गंगटोक एसपी तेनजिंग लोडेन लेपचा ने बताया कि गिरोह लंबे समय से गंगटोक में ठगी को अंजाम दे रहा था। जानकारियों के आधार पर एटीएम से सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए। सर्विलांस की मदद से एक के बाद एक 16 शातिरों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दर्जनों एटीएम कार्ड, पासबुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। बुधवार को कार्रवाई की गई थी। आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
[ad_2]
Source link