Home Breaking News Web Series: मिर्जापुर 3 से लेकर असुर 2 तक, जानें किस सीरीज के लिए करना पड़ेगा कितना इंतजार?

Web Series: मिर्जापुर 3 से लेकर असुर 2 तक, जानें किस सीरीज के लिए करना पड़ेगा कितना इंतजार?

0
Web Series: मिर्जापुर 3 से लेकर असुर 2 तक, जानें किस सीरीज के लिए करना पड़ेगा कितना इंतजार?

[ad_1]

देशभर में इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना काल के दौरान एक विकल्प के तौर पर सामने आए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स थिएटर और टेलीविजन को भी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। ओटीटी की इसी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स हर दिन दर्शकों के लिए नए कंटेंट पेश कर रहे हैं। बीते दिनों अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई मशहूर वेब सीरीज के सीक्वल रिलीज किए गए। हालांकि इनके अलावा कुछ सीरीज ऐसी भी हैं, जिनका दर्शक अब भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं मिर्जापुर 3 से लेकर असुर 2 तक विभिन्न सीरीज के लिए दर्शकों को कितना इंतजार करना पड़ेगा।

मिर्जापुर 3

मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के पहले दो सीजन की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स इसके तीसरे सीजन को रिलीज करने की तैयारी में हैं। शो के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अगले साल यानी 2023 तक यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

द फैमिली मैन 3

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपाई की लोकप्रिय वेब सीरीज द फैमिली मैन के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। दोनों ही सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। वहीं अब दो भाग के बाद फैंस बेसब्री से इस के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर मिली लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक फैमिली सीजन 3 इस साल नवंबर में रिलीज किया जाएगा।

 

फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स 2

मनोरंजन जगत के सितारों की पत्नियों के जीवन पर आधारित इस सीरीज के दूसरे भाग का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि उनका यह इंतजार पूरा हो चुका है। दरअसल नेटफ्लिक्स ने फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स के दूसरे सीजन को 2 सितंबर यानी आज रिलीज कर दिया है।

जामताड़ा 2

छोटे शहरों के युवा दोस्तों पर आधारित मशहूर वेब सीरीज जामताड़ा के पहले सीजन को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। ऐसे में पहले सीजन के बाद फैंस बेसब्री से इस के दूसरे सीजन के इंतजार में है। फिशिंग रैकेट पर आधारित सीरीज जामताड़ा सबका नंबर आएगा का सीजन 2 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गेम पर आधारित सीरीज का दूसरा सीजन 23 सितंबर से ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here