[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को आमने सामने होंगी
भारत ने एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में पाक को हराया था
भारत ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) का आत्मविश्वास भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले बढ़ा हुआ है. रिजवान ने एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के आखिरी लीग मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को हराकर सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया है जहां पहले ही मैच में उसका सामना भारत (India vs Pakistan) से होगा. यह मुकाबला रविवार (4 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
मोहम्मद रिजवान ने संवाददाताओं से कहा, ‘ भारत के खिलाफ मैच हमेशा दबाव वाला होता है. पूरी दुनिया देखती है. एशिया के बाहर भी लोग इसका इंतजार करते हैं. दबाव भारत और हमपर समान रूप से रहेगा. लेकिन रिजल्ट उनके पक्ष में रहेगा जो साहस दिखाएंगे और शांत रहेंगे.’ भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2022 में दूसरी बार भिड़ेंगे. इससे पहले दोनों टीमें 28 सितंबर के भिड़ी थीं जहां भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. पाकिस्तान ने लीग स्टेज पर दो मैच खेले, जिनमें से उसे एक में जीत मिली जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट से क्यों लिया अपना नाम वापस? जानिए BCCI अध्यक्ष की जुबानी
कभी फटे जूते चिपकाकर खेलने को था मजबूर… अब ऑस्ट्रेलिया में किया धांसू प्रदर्शन, रचा इतिहास
‘यह सिर्फ बैट और बॉल का गेम है’
बकौल मोहम्मद रिजवान, ‘ मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि मुकाबला भारत के खिलाफ हो या हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ, यह सिर्फ बैट और बॉल का एक मैच ही है. इसलिए सामान्य रहने की जरूरत है. हां, यह एक बड़ा मुकाबला होगा, हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. लेकिन हमारे हाथ में सिर्फ मेहनत करना है. नतीजा ईश्वर के हाथ में है. मोहम्मद रिजवान ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 78 रन की पारी खेली थी.
भारत ने लीग स्टेज पर दोनों मैच जीते
एशिया कप लीग स्टेज की बात करें तो, भारत ने अपने दोनों मैच जीतकर सुपर 4 में जगह बनाई है जबकि पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया है. सुपर 4 के मुकाबले 3 सितंबर से खेले जाएंगे. पहले मैच में श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी. दोनों टीमें लीग स्टेज में भी भिड़ चुकी हैं जहां अफगानिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा मैच में हराया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Hindi Cricket News, Indian Cricket Team, Mohammad Rizwan, Pakistan cricket team
FIRST PUBLISHED : September 03, 2022, 18:56 IST
[ad_2]
Source link