[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय फैन का वीडियो हुआ वायरल
शाहीन अफरीदी को लगाया गले
कहा- ‘आप नहीं खेले, अच्छा लगा, बच गए.’
नई दिल्ली. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में एक बार फिर भारत-पाक की भिड़ंत होने वाली है. दोनों टीमें आगामी चार सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगी. इससे पहले इस सीजन में दोनों टीमों की भिड़ंत 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही हुई थी. इस दौरान ब्लू आर्मी को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से बड़ी जीत मिली थी. मैच के हीरो भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या रहे थे. उन्होंने टीम के लिए पहले पहल उम्दा गेंदबाजी करते हुए तीन सफलता प्राप्त की. इसके बाद बल्लेबाजी के दौरान महज 17 गेंद में 33 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी.
दुबई में खेले गए इस मुकाबले में पाक टीम को शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की कमी खूब खली थी. फैंस का मानना है कि अगर वह इस मुकाबले में होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. खैर शाहीन अफरीदी के साथ सोशल मीडिया पर एक भारतीय फैन ने अपना वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में शख्स को अफरीदी के सामने यह कहते हुए सुना जा रहा है कि, ‘आप नहीं खेले, अच्छा लगा, बच गए.’
यह भी पढ़ें- PAK vs HK: शादाब खान ने पाक बाढ़ पीड़ितों के लिए किया कुछ ऐसा जिसे जान पूरी दुनिया करेगी सलाम
भारतीय फैंस के इस बात पर पाक पेसर के मुंह से भी हंसी छुट गई. भारतीय फैन ने अफरीदी के साथ इस बातचीत का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. इस वीडियो में अफरीदी भारतीय फैन के साथ खुलकर हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं.
बता दें शाहीन अफरीदी घुटने की चोट की वजह से एशिया कप 2022 में शिरकत नहीं कर रहे हैं. वह श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे. उम्मीद जताई जा रही है कि वह आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Indian Cricket Team, Pakistan cricket team, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : September 03, 2022, 11:09 IST
[ad_2]
Source link