[ad_1]
हाइलाइट्स
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में दी मात
तीसरा वनडे तीन विकेट से किया अपने नाम
ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज जीता
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे (Australia vs Zimbabwe) के बीच खेले जाने वाला तीन मैचों की वनडे सीरीज संपन्न हो चुका है. इस प्रतिष्ठित सीरीज का आखिरी मुकाबला आज टाउन्सविले में खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम को 66 गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत मिली. दरअसल इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवरों में 141 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने 96 गेंदों में 94 रनों की जुझारू अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले.
डेविड वॉर्नर के अलावा आज के मुकाबले में अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. टीम के लिए दुसरे सर्वोच्च स्कोरर ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल रहे. उन्होंने टीम के लिए मध्यक्रम में 19 रनों का योगदान दिया. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके निकले. इन दोनों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के अलावा अन्य कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.
यह भी पढ़ें- शाहीन अफरीदी को गले लगाते हुए भारतीय फैन ने कहा- ‘आप नहीं खेले, अच्छा लगा, बच गए.’ वायरल हुआ VIDEO
विपक्षी टीम जिम्बाब्वे के लिए आज रयान बर्ल (Ryan Burl) जबर्दस्त अंदाज में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए महज तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए 10 रन खर्च कर सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की. बर्ल के अलावा टीम के लिए ब्रैड इवांस ने दो एवं रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याउची और सीन विलियम्स ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 142 रनों के लक्ष्य को जिम्बाब्वे की टीम ने 39 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए कैप्टन रेजिस चकाब्वा ने 37 रन की सर्वाधिक नाबाद जुझारू पारी खेली. इसके अलावा तदिवानाशे मारुमानी ने 35 रनों का योगदान दिया.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए आज के मुकाबले में जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. इसके अलावा मिशेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस और एश्टन अगर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
इससे पहले इस सीरीज के शुरूआती दोनों मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए थे. मेजबान टीम ने पहला वनडे 99 गेंद शेष रहते जहां पांच विकेट से जीता. वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया था. सीरीज का तीसरा मुकाबला जिम्बाब्वे अपने नाम करने में कामयाब रही.
बता दें जिम्बाब्वे की ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे प्रारूप में उसके घर में पहली जीत है. इससे पहले जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में कभी नहीं हराया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Australia, Australia Cricket Team, Zimbabwe
FIRST PUBLISHED : September 03, 2022, 12:23 IST
[ad_2]
Source link