Home Breaking News Bihar Politics: भाजपा को 50 सीट पर समेटने के बयान पर नीतीश का यूटर्न, बोले- मैं बस इतना कह रहा हूं कि…

Bihar Politics: भाजपा को 50 सीट पर समेटने के बयान पर नीतीश का यूटर्न, बोले- मैं बस इतना कह रहा हूं कि…

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। हालांकि, इस बार वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 तक समेटने के अपने बयान से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कह रहा हूं कि अगर सभी विपक्षी पार्टी एकजुट हो जाएं और मिलकर चुनाव (2024 लोकसभा चुनाव) लड़ें तो भारी सफलता हासिल होगी। मैं किसी भी संख्या की बात नहीं कर रहा हूं।

इससे पहले नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया था। यहां उन्होंने कहा था कि वह जिस एकजुट विपक्ष पर काम कर रहे हैं, वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देगा। हम भाजपा को 2024 में 50 सीटों पर ही समेट सकते हैं। 

इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री पांच सितंबर को दिल्ली पहुंच सकते हैं। यहां तीन दिनों तक कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों की मानें तो वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकते हैं।

शनिवार को शुरू हुई जदयू की राज्य व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से भी 2024 की सियासत को लेकर कई इशारे किए जा रहे हैं। जद (यू) प्रदेश कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक में केंद्र पर हमला करते हुए पोस्ट चारों तरफ लगाए गए हैं। 

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने 2024 के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति और ग्राउंड जीरो पर काम करने की सलाह दी है। इस दौरान केंद्र सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ता वित्तीय घाटा, व्यापार में कमी आदि मुद्दों पर गेरने को लेकर सहमति बनी। 

भाजपा ने किया पलटवार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 2019 में नीतीश कुमार मोदी जी के नाम पर 2-16 सीटों तक की यात्रा तय कि आज वे BJP पर टिपण्णी कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने राजनीति में अपनी विश्वसनीयता खो दी है ये संदेश पूरे देश में गया है और अब वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। 

JDU के सिस्टम से भाजपा 100 गुना बेहतर: बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इसलिए JDU के लोग भाजपा के साथ आ रहे हैं। JDU के सिस्टम से भाजपा 100 गुना बेहतर है। JDU के बहुत से कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। मैं सबका स्वागत करता हूं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here