[ad_1]
अपनी लीक से इतर फिल्मों के लिए चर्चित रहे निर्माता विनोद बच्चन को हिंदी सिनेमा में ट्रेंडसेटर माना जाता है। ‘तनु वेड्स मनु’ से वह हिंदी सिनेमा में पारिवारिक कॉमेडी फिल्मों को वापस लेकर आए और अपनी पिछली फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ में उन्होंने युवाओं की प्रेम कहानियों को एक नई उड़ान दी। अब वह हिंदी सिनेमा में महिला मित्रों के यात्रा वृतांत का ट्रेंड लौटाने जा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘जहां चार यार’ चार ऐसी महिलाओं की कहानी है, जो अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से फुर्सत लेकर मस्ती करने निकलती हैं और गोवा की यात्रा के दौरान जीवन के नए मायने समझती हैं। दिलचस्प बात ये है कि विनोद बच्चन की इस फिल्म के ऐलान के बाद से कई और हिंदी फिल्में ऐसी ही यात्रा वृतांतों पर शुरू हो चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं विनोद बच्चन की इस नई फिल्म ‘जहां चार यार’ और इसी थीम पर निर्माणाधीन फिल्मों के बारे में…
विनोद बच्चन की ‘जहां चार यार’
शादीशुदा महिलाओं की जिंदगी की रोज की खींचतान के बीच दोस्ती को बेहतरीन तरीके से दिखाती फिल्म ‘फिल्म ‘जहां चार यार’ में चर्चित अभिनेत्रियों स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा की मजेदार यात्रा दिखाई गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म राष्ट्रीय सिनेमाघर दिवस यानी 16 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच गजब का रेस्पांस मिला है और किटी पार्टियों, जिम और योग केंद्रों पर महिलाओं के बीच फिल्म का काफी चर्चा होती दिख रही है। निर्माता विनोद बच्चन कहते हैं, ‘जहां चार यार’ सिर्फ चार महिला मित्रों की कहानी नहीं है, यह एक मनोरंजक कहानी है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। यह वास्तव में दर्शकों को अपने बैग पैक करने और अपने दोस्तों के साथ एक साहसिक यात्रा पर जाने के लिए प्रेरित करेगी।
फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’
फिल्म ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा’ में चार पुरुष दोस्तों के यात्रा वृतांत पर मजेदार कहानी कहने वाले निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर भी फिल्म ‘जहां चार यार’ की देखा देखी अपनी अगली फिल्म ‘जी ले जरा’ महिला मित्रों के ही यात्रा वृतांत पर बनाने जा रहे हैं। इस बार उनकी फिल्म में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। फिल्म की कहानी पर काम करीब करीब पूरा हो चुका है और फरहान इसकी शूटिंग जल्द शुरू करने का इरादा रखते हैं।
दीपक तिजोरी की ‘टिप्सी’
फिल्म ‘जहां चार यार’ के जरिये निर्माता विनोद बच्चन ने जो नया ट्रेंड शुरू किया है, उसका असर निर्देशक दीपक तिजोरी पर भी दिखाई दे रहा है। महिला मित्र मंडली की मस्ती और मजे पर बनी उनकी फिल्म ‘टिप्सी’ में नताशा सूरी, कायनात अरोड़ा, सोनिया बिरजे, अलंकृता सहाय और नाजिया हसन ने काम किया है। फिल्म का काफी सारा काम पूरा हो चुका है और इसके निर्माता इसकी रिलीज की प्लानिंग में लगे हुए हैं।
रिया कपूर की ‘वीरे दी वेडिंग 2’
महिला मित्रों की फिल्म ‘पार्च्ड’ और ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्खा’ जैसी फिल्मों की कहानियों को करीना कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ से नया आसमान मिला था। विनोद बच्चन ने 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म के चार साल बाद अपनी फिल्म ‘जहां चार यार’ से इस ट्रेंड को मुख्यधारा के सिनेमा में लौटाने की जो कोशिश की है, उसी का असर है कि अब फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की सीक्वल की भी इसकी मेकर रिया कपूर ने तैयारी शुरू हो चुकी है।
[ad_2]
Source link