Home Breaking News Rajasthan: भीलवाड़ा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सिर तन से जुदा करने की धमकी, धर्म परिवर्तन कराने का कहा

Rajasthan: भीलवाड़ा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सिर तन से जुदा करने की धमकी, धर्म परिवर्तन कराने का कहा

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

भीलवाड़ा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कन्हैयालाल हत्याकांड की तरह सिर तन से जुदा करने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद युवक का पूरा परिवार डरा हुआ है। इंजीनियर तीन दिन पहले ही भीलवाड़ा आया था।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर की बालकनी में गुरुवार को धमकी भरा एक पत्र मिला। जिसमें उसे धर्म बदलने की धमकी दी गई। बात नहीं मानने पर सिर तन से जुदा करने की बात लिखी है।

पीड़ित इंजीनियर ने सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि शहर के विद्युत नगर निवासी विजय अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि वह पुणे के एक बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पिता की तबीयत खराब होने पर चार दिन पहले ही वह भीलवाड़ा लौटा है। गुरुवार दोपहर को उसके घर के बाहर की तरफ बनी बालकनी में उसे एक लेटर मिला है। लेटर में धमकी दी गई कि वह अपना और अपने बच्चों को धर्म बदल ले। यह भी धमकी दी गई कि अगर वह बात नहीं मानता है तो उसका सिर कलम कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here