Home Breaking News SL vs AFG Asia Cup: सुपर-4 के पहले मुकाबले में जीता श्रीलंका, अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में बनाया रिकॉर्ड

SL vs AFG Asia Cup: सुपर-4 के पहले मुकाबले में जीता श्रीलंका, अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में बनाया रिकॉर्ड

0
SL vs AFG Asia Cup: सुपर-4 के पहले मुकाबले में जीता श्रीलंका, अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में बनाया रिकॉर्ड

[ad_1]

ख़बर सुनें

एशिया कप 2022 में सुपर-4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ श्रीलंका ने अफगानिस्तान से पिछली हार का बदला भी ले लिया। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें एक ही ग्रुप (ग्रुप-बी) में थीं। तब अफगानिस्तान ने श्रीलंका को आसानी से आठ विकेट से हराया था। अब सुपर-4 में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हरा दिया है। अब छह सितंबर को श्रीलंका की टीम भारत से भिड़ेगी। वहीं, सात सितंबर को अफगानिस्तान का सामना पाकिस्तान से होगा।

SL Vs BAN, Asia Cup 2022: Sri Lanka Beat Bangladesh In Thriller, Qualify  For Super Four - Highlights
अफगानिस्तान पर जीत के साथ ही श्रीलंका ने शारजाह में रिकॉर्ड भी बना दिया है। श्रीलंका ने शारजाह में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में श्रीलंका ने दुबई के मैदान पर टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था। इसके अलावा श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर भी चेज किया। इससे पहले आयरलैंड की टीम ने इसी साल बेलफास्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ 169 रन चेज किया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ

लक्ष्य मैच जगह
176 SL v Afg शारजाह, 2022
169 Ire v Afg बेलफास्ट, 2022
163 HK v Afg अबू धाबी 2015
162 HK v Afg मलाहाइड 2015

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत शानदार रही थी। हजरतुल्लाह जजई और रहमनुल्लाह गुरबाज ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। जजई 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गुरबाज ने इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। गुरबाज ने आक्रामक पारी खेली। वह 45 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए। गुरबाज ने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए। इब्राहिम 38 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए।


रहमनुल्लाह गुरबाज
नजीबुल्लाह जादरान 10 गेंदों में 17 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं, कप्तान मोहम्मद नबी भी कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बना सके। राशिद खान सात गेंदों में नौ रन बनाकर आउट हुए। करीम जनत नॉटआउट रहे। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, महेश तीक्ष्णा और असिथा फर्नांडो को एक-एक विकेट मिला।


176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को भी अच्छी शुरुआत मिली। पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। मेंडिस 19 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पाथुम निसांका भी 28 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। चरिथ असलंका लगातार तीसरे मैच में फेल रहे और आठ रन बनाकर नबी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। दानुष्का गुनातिलाका ने कप्तान दासुन शनाका के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की।


भानुका राजपक्षा
हालांकि, शनाका रन रेट बढ़ाने के चक्कर में मुजीब उर रहमान की गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान को कैच थमा बैठे। गुनातिलाका ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन 20 गेंदों में 33 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। अपनी पारी में गुनातिलाका ने दो चौके और दो छक्के लगाए। भानुका राजपक्षा ने आखिर में ताबड़तोड़ पारी खेली और श्रीलंका को जीत की दहलीज तक ले गए। उन्होंने 14 गेंदों में एक छक्का और चार चौके की मदद से 31 रन बनाए। 


आखिर में वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने मिलकर श्रीलंका को जीत दिलाई। हसरंगा नौ गेंदों में तीन चौके की मदद से 16 रन और करुणारत्ने एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और नवीन उल हक ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, राशिद खान और कप्तान नबी को एक-एक विकेट मिला।

विस्तार

एशिया कप 2022 में सुपर-4 के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 19.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here