Home Sports SL vs AFG Asia Cup Highlights: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराकर किया हिसाब बराबर

SL vs AFG Asia Cup Highlights: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराकर किया हिसाब बराबर

0
SL vs AFG Asia Cup Highlights: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराकर किया हिसाब बराबर

[ad_1]

अधिक पढ़ें

नई दिल्ली. दासुन शनाका की अगुआई वाली श्रीलंकाई टीम ने मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम को एशिया कप सुपर 4 के पहले मैच में 4 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही श्रीलंका ने अफगानिस्तान से लीग स्टेज पर मिली हार का हिसाब भी बराबर कर ली. यह  मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. श्रीलंका  ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. अफगानिस्तान ने रहमनुल्लाह गुरबाज के 84 रन के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए. श्रीलंका ने 19. 1 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए.

श्रीलंका (Playing XI): पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, धनुष्का गुनातिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, असित फर्नांडो, दिलशान मधुशंका.

अफगानिस्तान (Playing XI): हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शमीमुल्लाह शिनवारी, राशिद खान, नवीन उल हक, मुजीब उर रहमान, फजहलक फारुखी.

अफगानिस्तान ने लीग स्टेज के पहले मैच में श्रीलंका पर एकतरफा जीत दर्ज की थी. दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक 2 बार आमने सामने हुई हैं जहां दोनों को एक एक मैच में जीत नसीब हुई है. शारजाह की पिच गेंदबाजों की मददगार है, खासकर स्पिनर्स के.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here