[ad_1]
ख़बर सुनें
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहेंगे। एशिया कप से बाहर हो चुके इस अनुभवी खिलाड़ी को दाएं घुटने में चोट लगी है। अब उनकी एक बड़ी सर्जरी होने की उम्मीद है। ऐसे में वह अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं। माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद जडेजा तीन-चार महीनों के लिए बाहर हो सकते हैं। ठीक होने में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।
पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ एशिया कप के पहले दो मैच में टीम को संतुलित करने वाले जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस 33 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी की अनुपस्थिति रोहित शर्मा की टीम के लिए एक बड़ा झटका होगी।
जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दो ओवर में 11 रन दिए थे। उसके बाद बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की थी। जडेजा ने 29 गेंद पर महत्वपूर्ण 35 रन बनाए थे और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। उसके बाद हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिए थे।
समाचार एजेंसी पीटीआई से बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, “जडेजा के दाहिने घुटने की चोट काफी गंभीर है। उनके घुटने की एक बड़ी सर्जरी होने वाली है और वह अनिश्चित काल के लिए मैदान से बाहर रहेंगे। इस समय अगर कोई एनसीए की मेडिकल टीम के आकलन के अनुसार बात करता है तो वह नहीं बता सकता कि जडेजा कब तक टीम वापसी करेंगे।”
माना जा रहा है कि जडेजा के घुटने की समस्या लंबे समय से है। पिछले एक साल में देखें तो वह बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गेंदबाजी उनके लिए अब दूसरी प्राथमिकता है। गेंदबाजी के समय सामने की ओर पैर रखने के समय घुटने पर ज्यादा भार पड़ता है। इसका असर उनकी चोट पर हुआ है।
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहेंगे। एशिया कप से बाहर हो चुके इस अनुभवी खिलाड़ी को दाएं घुटने में चोट लगी है। अब उनकी एक बड़ी सर्जरी होने की उम्मीद है। ऐसे में वह अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से दूर हो सकते हैं। माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद जडेजा तीन-चार महीनों के लिए बाहर हो सकते हैं। ठीक होने में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।
[ad_2]
Source link