Home Sports पठान को अपनी गुगली में फंसा रहे थे ‘मारो मुझे मारो’ मीम वाले मोमिन, भारतीय ऑलराउंडर ने किया बोल्ड, VIDEO

पठान को अपनी गुगली में फंसा रहे थे ‘मारो मुझे मारो’ मीम वाले मोमिन, भारतीय ऑलराउंडर ने किया बोल्ड, VIDEO

0
पठान को अपनी गुगली में फंसा रहे थे ‘मारो मुझे मारो’ मीम वाले मोमिन, भारतीय ऑलराउंडर ने किया बोल्ड, VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

पठान को अपनी गुगली में फंसाना चाह रहे थे ‘मारो मुझे मारो’ मीम वाले मोमिन
भारतीय ऑलराउंडर ने सटीक जवाब देकर पाक फैन का बंद किया मुंह
सुपर फोर मुकाबले में आज भिड़ेगी भारत और पाकिस्तान की टीम

नई दिल्ली. एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में आज एक बार फिर भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की भिड़ंत होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला शाम 7.30 बजे से दुबई में खेला जाएगा. भारत-पाक मुकाबले से पहले ‘मारो मुझे मारो’ मीम वाले मोमिन का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह ‘मारो मुझे मारो’ नहीं बल्कि भारतीय पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) के साथ मजाकिया लहजे में बात करते हुए नजर आ रह हैं. पाक फैन के इस वीडियो को लोग खुब पसंद कर रहे हैं.

शेयर किए गए वीडियो में पहले पहल मोमिन पठान से उनका हालचाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्होंने आज के मुकाबले के परिणाम के बारे में पूछा. मोमिन के इस सवाल पर पठान भी हंसते हुए जवाब देते हैं जिसे सुनकर वहां उपस्थित सभी लोगों के होश उड़ जाते हैं. पठान मोमिन का जवाब देते हुए कहते हैं रिपीट ही होगा. इसके तुरंत बाद मोमिन मजे लेते हुए कहते हैं कि क्या 2021 टी20 वर्ल्ड कप वाला. इसपर पठान बस मुस्कुरा देते हैं.

यह भी पढ़ें- लांस क्लूजनर के नाम दर्ज है अजीबोगरीब रिकॉर्ड, मैच ‘फिनिश’ करने का बादशाह था अफ्रीकी ऑलराउंडर

मोमिन के सवाल पर पठान मुस्कुराते हुए कहते हैं, वह बार-बार नहीं होगा. एक बार हो गया लेकिन इस बार टीम के खिलाड़ी जबर्दस्त फॉर्म में हैं. इस बार नहीं होने वाला है. हालांकि बाद में मोमिन भी कहते हैं कि दोनों ही टीमें फाइनल तक पहुंचे जिससे लोगों को और मजा आए.

पाक फैन ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘भारत के अबतक के सबसे स्विंग गेंदबाज इरफान पठान से मिलकर काफी खुशी हुई. लेकिन इरफान भाई आप माने या न माने, एशिया कप हमारा है.’

Tags: Asia cup, India cricket team, India Vs Pakistan, Irfan pathan, Pakistan cricket team



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here