Home Sports पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को मिली खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह…

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को मिली खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह…

0
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को मिली खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह…

[ad_1]

हाइलाइट्स

रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल टीम में हुए शामिल
जसप्रीत बुमराह अभी एनसीए में कर रहे हैं रिहैब

नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) इन दिनों एशिया कप में उतर रही है. टी20 टूर्नामेंट के अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर टीम ने बेहतरीन आगाज किया है. सुपर-4 के एक मुकाबले में भारत कुछ देर बाद फिर पाकिस्तान से (IND vs PAK) भिड़ेगा. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट के कारण टूर्नामेंट से (Asia Cup 2022) बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है. इससे पहले चोट के कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को टीम में जगह नहीं मिली. सुपर-4 में भारत को कुल 3 मुकाबले खेलने हैं. इसके बाद टॉप-2 टीमों के बीच 11 सितंबर को फाइनल होना है.

जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल इन दिनों एनसीए में रिहैब कर रहे हैं. इस बीच हर्षल ने इंस्टा पर बुमराह की एक फोटो शेयर की है. इसमें वे गेंद लिए नजर आ रहे हैं. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि उन्होंने गेंदबाजी की शुरू कर दी है. यह टीम के लिए खुशखबरी है. एशिया कप के बाद भारत को घर में पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर साउथ अफ्रीका से मुकाबला खेलना है. यह सीरीज 20 सितंबर से शुरू हो रही है.

मैं दूसरी तरफ था
इस बीच जसप्रीत बुमराह ने इंस्टा पर एनसीए के जूनियर खिलाड़ियों के साथ अपनी फोटो शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने लिखा, बहुत समय पहले की बात नहीं है. मैं दूसरी तरफ था. सीख रहा था. देख रहा था और जो कुछ भी मैं कर सकता था, उसे समझ रहा था. यही कारण है कि यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि मैं आज के ज्ञान का उपयोग करने में सक्षम हूं, ताकि युवाओं की मदद की जा सके.

India vs Pakistan: रोहित-राहुल ने टी20 में जड़े हैं शतक, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले में लग जाती है जंग

28 साल के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में बेहतरीन है. वे अब तक 58 मैच में 19 की औसत से 69 विकेट ले चुके हैं. 11 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. इकोनॉमी 6.46 की है, जो बेहतरीन है. वे ओवरऑल टी20 के 208 मैच में 255 विकेट झटक चुके हैं. 10 रन देकर 5 विकेट सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Jasprit Bumrah, Pakistan, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here