Home Sports बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने टी20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने टी20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास

0
बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने टी20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप 2022 में बांग्लादेश को लगातार दो मैचों में मिली करारी हार टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हालांकि वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे. रहीन इसके अलावा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना भी जारी रखना चाहते हैं. 35 वर्षीय रहीम ने बांग्लादेश की तरफ से 102 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने 6 अर्धशतकों की बदौलत 1500 रन बनाए हैं. साल 2005 में बांग्लादेश की तरफ से डेब्यू करने वाले रहीम 82 टेस्ट और 236 वनडे भी खेल चुके हैं.

रहीम पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में फॉर्म में नहीं थे. खराब लय में चल रहे मुशफिकुर ने पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल में केवल तीन बार दोहरे अंकों में रन बनाए है. वह एशिया कप में दो मैचों में केवल पांच रन ही बना सके. एशिया कप 2022 में बांग्लादेश ने अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में चौथे नंबर पर उतरे रहीम चार गेंदों में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में वह पांच गेंदों में चार रन ही बना सके. इसके अलावा मैच के दौरान एक महत्वपूर्ण कैच भी छोड़ दिया था.

बांग्लादेश के मिडिल ऑर्डर की जान मुशफिकुर रहीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर संन्यास की घोषणा की. उन्होंने ट्वीट किया, “मैं खेल के टेस्ट और वनडे प्रारूपों पर ध्यान देने के लिए टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा करता हूं. मौका आने पर मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा. दो प्रारूपों में गर्व से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं.”

बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वालों की लिस्ट में रहीम दूसरे नंबर पर है. उनसे ज्यादा मैच सिर्फ महमूदुल्लाह (121) ने खेला है. उन्होंने 2011 से 2014 के बीच 23 टी20 मुकाबलों में बांग्लादेश टीम की कप्तानी भी की है.

Tags: Asia cup, Bangladesh, Mushfiqur Rahim

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here