Home Breaking News Anahita Pandole: जानें महिला डॉक्टर के बारे में, जो चला रहीं थीं सायरस मिस्त्री की कार, पति और जेठ भी थे साथ

Anahita Pandole: जानें महिला डॉक्टर के बारे में, जो चला रहीं थीं सायरस मिस्त्री की कार, पति और जेठ भी थे साथ

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

उद्योगपति सायरस मिस्त्री की आज एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। वहीं, घटना के बाद जानकारी मिली है कि उस समय कार में चार लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक, कार को मुंबई की एक डॉक्टर चली रही थीं। हादसे के समय कार की रफ्तार बेहद तेज थी। चालक ने गलत दिशा से एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करना चाहा। इस दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई। 

कौन हैं अनाहिता पंडोले
हादसे के समय सायरस मिस्त्री के साथ उनकी कार में मौजूद अनाहिता मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ सलाहकार हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई के जसलोक अस्पताल में भी काम किया है। उनके पास बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ 18 सालों से ज्यादा का अनुभव है। अनाहिता पंडोले ने टीएनएमसी एंड बीवाईएल नायर अस्पताल से एमबीबीएस और एमडी किया है। इसके अलावा डॉ. पंडोले जियो पारसी कार्यक्रम और पारसी पंचायत से जुड़े हुई हैं। वहीं, उनके पति का नाम दरीयस पंडोले है, जो कि JM फाइनेंशियल के CEO हैं। 

अनाहिता को सड़क के किनारे लगे होर्डिंग्स से होती थी परेशानी
वहीं, रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि डॉ अनाहिता पंडोले को सड़क के किनारे लगे होर्डिंग्स की वजह से गाड़ी चलाने में दिक्कत होती थी। इस बाबत उन्होंने बीएमसी को एक पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने सड़कों के किनारे लगाए जाने वाली होर्डिंग्स को लेकर शिकायत की थी। अपने पत्र में उन्होंने लिखा था कि होर्डिंग्स के कारण सड़क पर चलने वालों के लिए खतरा पैदा होता है। उन्होंने दो दिन पहले ही वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे लगे होर्डिंग्स को लेकर विरोध किया था

कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि हादसा मुंबई से करीब 120 किलोमीटर कासा थाना क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में दोपहर करीब तीन बजे  हुआ। स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले कार चला रही थी। उनकी उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। उनके पति डेरियस पंडोले भी साथ थे, उनकी उम्र 60 साल के करीब है। दोनों घायल हुए हैं।  मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी। हादसे में जान गंवाने वालों में मिस्त्री के अलावा जहांगीर पंडोले भी हैं, वे डेरियस के भाई थे, उनकी उम्र 54 साल बताई जा रही है। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में किया जाएगा।

दोनों को मुंबई शिफ्ट करने की तैयारी
दुर्घटना के बाद अनाहिता और डेरियस को इलाज के लिए गुजरात के वापी भेजा गया। यहां के एक निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। एक पुलिस अधिकारी के हवाले से सूत्रों ने बताया कि दोनों को सोमवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल लाया जा सकता है।

जांच के आदेश
महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उस सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा गया है, जिसमें सायरस मिस्त्री की मौत हुई है।

2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया
मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे। 
 
विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here