Home Sports Asia Cup, IND vs PAK: भारत-पाक मैच की प्लेइंग-XI चुनना किसी सिरदर्द से कम नहीं था… रोहित शर्मा ने बताई परेशानी

Asia Cup, IND vs PAK: भारत-पाक मैच की प्लेइंग-XI चुनना किसी सिरदर्द से कम नहीं था… रोहित शर्मा ने बताई परेशानी

0
Asia Cup, IND vs PAK: भारत-पाक मैच की प्लेइंग-XI चुनना किसी सिरदर्द से कम नहीं था… रोहित शर्मा ने बताई परेशानी

[ad_1]

Rohit Sharma on Playing XI, India vs Pakistan: दुबई में एशिया कप-2022 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-XI में तीन बदलाव किए. पाकिस्तान की प्लेइंग-XI में भी एक बदलाव हुआ. हालांकि रोहित ने साथ ही कहा कि इस मैच के लिए प्लेइंग-XI चुनना सिरदर्द से कम नहीं था. मुकाबले के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी हुई जबकि रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा को पहली बार टूर्नामेंट में मौका मिला.

कार्तिक बाहर, पंत संभालेंगे विकेटकीपिंग

अनुभवी दिनेश कार्तिक को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले के लिए प्लेइंग-XI में मौका नहीं मिला. ऋषभ पंत ही विकेटकीपर के तौर पर जिम्मेदारी निभाएंगे. हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पिछले मैच में कार्तिक और पंत, दोनों को प्लेइंग-XI में मौका दिया गया था. उनके अलावा दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को भी टीम में जगह मिली. रवि और दीपक, दोनों पहली बार एशिया कप में खेलेंगे. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी हुई जो हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच नहीं खेले थे.

8 दिन में दूसरी बार भारत-पाक भिड़ंत

भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप-2022 में दूसरी बार आमने-सामने हैं. ऐसा पहली बार हुआ है कि ये दो चिर प्रतिद्वंद्वी एक सप्ताह में दो बार आमने-सामने हुए हैं. दुबई में ही खेले गए लीग चरण के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है और उसने एशिया कप में अपने दोनों मैच जीते. पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने हॉन्ग कॉन्ग को भी मात दी थी.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत (प्लेइंग-XI): केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान (प्लेइंग-XI): मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन और नसीम शाह

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here