[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 60 रन की पारी खेली
यह एशिया कप में कोहली का लगातार दूसरा अर्धशतक है
नई दिल्ली. विराट कोहली इज बैक…जी हां, एशिया कप-2022 के लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक ठोककर पूर्व भारतीय कप्तान ने यह ऐलान कर दिया है कि वो पुराने रंग में लौट आए हैं. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ उस समय अर्धशतकीय पारी खेली, जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. कोहली मैच में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद खेलने आए थे. यह भारतीय पारी का छठा ओवर था और वो 20वें ओवर में आउट होकर पवेलियन लौटे. यानी उन्होंने करीब 14 ओवर बल्लेबाजी की और 44 गेंद में 60 रन ठोके.
वैसे भी पाकिस्तान के खिलाफ कोहली की बल्ला हमेशा ही गरजता है. एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भी उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेल इसे सच साबित किया. कोहली के अर्धशतक की बदौलत ही भारत अच्छा स्कोर खड़ा कर पाया.
कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 60 रन की पारी के दौरान 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने मोहम्मद हसनैन की 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का मारा और एशिया कप में लगातार दूसरी फिफ्टी पूरी की. इससे पहले, उन्होंने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ भी अर्धशतक ठोका था. इस पारी के साथ ही कोहली एशिया कप-2022 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 3 मैच में 77 की औसत से 154 रन बनाए हैं.
इसके साथ ही कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर (32) करने वाले बल्लेबाज बन गए. उनके बाद टी20 में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (31) ने किया है.
Virat Kohli and Pakistan The Untold Love Story @imVkohli #INDvsPAK2022 pic.twitter.com/q39zY9WBOA
— Dhruv⚡ (@IncredibleKohli) September 4, 2022
The moment every Indian fan will remember ❤️
Virat is back
King kohli is back#ViratKohli#INDvPAK pic.twitter.com/vEyBNU5bd2— Alcaraz Army ❤️ (@CarlitoAlcarazz) September 4, 2022
India vs Pakistan: रोहित ने पहले ओवर से बताया- कैसे पाकिस्तान को सिखाना है सबक, VIDEO
VIDEO: एक ने छोड़ा, दूसरे ने पकड़ा; रोहित शर्मा का कैच लपकने में भिड़े दो पाकिस्तानी खिलाड़ी
कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
पूर्व भारतीय कप्तान का टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड लाजवाब है. वो अकेले ही पाकिस्तान पर भारी पड़ते हैं. यह उनका पाकिस्तान के खिलाफ चौथा अर्धशतक है जबकि अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में तीन अर्धशतक जड़े हैं. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 9 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 67.66 की औसत से 406 रन बनाए हैं. वो तीन बार नाबाद लौटे हैं. इससे पहले, पाकिस्तान ने एशिया कप के पहले मैच में भी पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन की अहम पारी खेली थी. उनकी इस पारी का भारत की जीत में अहम योगदान था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Mohammad Hasnain, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : September 04, 2022, 21:52 IST
[ad_2]
Source link