Home Sports IND vs PAK मैच में टॉस के दौरान हुआ अजब-गजब ड्रामा, रवि शास्त्री ने किया कुछ ऐसा कि होने लगे ट्रोल

IND vs PAK मैच में टॉस के दौरान हुआ अजब-गजब ड्रामा, रवि शास्त्री ने किया कुछ ऐसा कि होने लगे ट्रोल

0
IND vs PAK मैच में टॉस के दौरान हुआ अजब-गजब ड्रामा, रवि शास्त्री ने किया कुछ ऐसा कि होने लगे ट्रोल

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप: भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला जा रहा
रवि शास्त्री ने टॉस के दौरान कर दी बड़ी गड़बड़ी, हो रहे ट्रोल

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 राउंड में मुकाबला हो रहा है. यह मैच भी दुबई में ही खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि, टॉस के दौरान रवि शास्त्री की एक बात से काफी कन्फ्यूजन पैदा हो गया. दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के लिए सिक्का उछाला और बाबर ने टेल्स मांगा. लेकिन, कॉमेंट्री के लिए मौजूद रवि शास्त्री ने ऑन एयर इसे हेड बता दिया. ऐसे में मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट भी कन्फ्यूज हो गए कि आखिर बाबर ने क्या कहा था. हालांकि, रीप्ले में साफ हो गया कि बाबर ने टेल्स कॉल किया था. जिसे सुनने में शास्त्री से गलती हो गई और उन्होंने इसे हेड बता दिया. हालांकि, फैंस ने इसे लेकर शास्त्री को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के इस मैच में प्लेइंग-XI में 3 बदलाव करने पड़े. रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक और तेज गेंदबाज आवेश खान यह मैच नहीं खेल रहे हैं. जडेजा के स्थान पर दीपक हुडा को मौका दिया गया. वहीं, आवेश की जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई खेल रहे हैं. हार्दिक पंड्या को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ आराम दिया गया है. उनकी टीम में वापसी हुई है.

India vs Pakistan: भारत ने 3 तो पाकिस्तान ने एक बदलाव किया, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को मिली खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह…

रोहित शर्मा ने टॉस हारने के बाद कहा, ‘हम भी इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करते. लेकिन, अब हमें खुलकर खेलना होगा और विकेट देखकर यह समझना होगा कि इस पर कितना स्कोर सुरक्षित होगा. टी20 में मोमेंटम अहम होता है. आपको पहली गेंद से ही अच्छा खेल दिखाना होता है. हम पिछले दोनों मैच जीते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर हम कोई बाहरी दबाव के बारे में नहीं सोच रहे. चोट हमारे नियंत्रण में नहीं है. जडेजा एशिया कप से बाहर हो गए हैं और घर लौट गए हैं. हमारे लिए इस मैच में प्लेइंग-XI चुनना बड़ा सिरदर्द था.’

Tags: Asia cup, Babar Azam, India Vs Pakistan, Ravi shastri, Rohit sharma



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here