Home Breaking News IND vs PAK: हार के बाद निशाने पर अर्शदीप सिंह, खालिस्तान से जोड़ा गया नाम, सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस

IND vs PAK: हार के बाद निशाने पर अर्शदीप सिंह, खालिस्तान से जोड़ा गया नाम, सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस

0

[ad_1]

ख़बर सुनें

भारतीय टीम एशिया कप सुपर-4 दौर के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (चार सितंबर) को पांच विकेट से हार गई। इस हार के बाद लोगों के निशाने पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आ गए हैं। अर्शदीप ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा था। उसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। यहां तक कि अर्शदीप का नाम वीकिपीडिया पर खालिस्तान से भी जोड़ा गया। इस पर सरकार सख्त हो गई है और उसने वीकिपीडिया के अफसरों को नोटिस भेजा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने वीकिपीडिया को नोटिस भेजते हुए कहा, ”अर्शदीप सिंह के परिवार के लिए यह खतरा बन सकता है। इससे देश का माहौल भी बिगड़ सकता है।” वीकिपीडिया पर उनके प्रोफाइल के साथ छेड़छाड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आईपी एड्रेस पता करने यह मालूम चला कि यह हरकत पाकिस्तान से किसी ने की है।
Image
Image

Image

इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने किया ट्वीट
इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, ”इस तरह की गलत सूचना और किसी शख्सियत को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश इजाजत भारत में संचालित किसी भी प्लेटफॉर्म को नहीं है। यह सरकार की सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट की अपेक्षाओं का उल्लंघन करता है।”

पहले भी अर्शदीप के साथ हुआ था ऐसा

इससे पहले 2018 में अर्शदीप के प्रोफाइल में उन्हें खालिस्तानी टीम का सदस्य बताया गया था। तब भी ये हरकत पाकिस्तानी नागरिक ने की थी। अर्शदीप अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

रभजन सिंह ने ट्रोलर्स की निंदा की

पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने ट्वीट कर अर्शदीप सिंह का बचाव किया। वहीं ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नौजवान अर्शदीप की निंदा करना बंद करें। कोई कैच को जान बूझकर नहीं छोड़ता है। भारत के खिलाड़ियों पर गर्व है। पाकिस्तान ने अच्छा खेला है। टीम और अर्श को लेकर जो घटिया बातें हो रही हैं, वे शर्मनाक है। अर्श सोना है।

मैच में क्या हुआ?

सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को एक गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।

पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में 34 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में रवि बिश्नोई गेंदबाजी के लिए आए और उनके इस ओवर में आसिफ अली का कैछ छूटा। तब आसिफ खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद आसिफ ने आठ गेंदों में 16 रन बना डाले। आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को 26 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 19 रन दे डाले।

आखिरी ओवर में पाकिस्तान को सात रन चाहिए थे। पहले तीन गेंदों में पाकिस्तान ने पांच रन बनाए थे। चौथी गेंद में अर्शदीप ने आसिफ अली को आउट किया। आखिरी दो गेंदों में पाकिस्तान को दो रन चाहिए थे। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दो रन लेकर जीत दर्ज की। खुशदिल शाह 11 गेंदों में 14 रन और इफ्तिखार अहमद दो रन बनाकर नाबाद रहे।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here