[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
एशिया कप में सुपर चार के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की टीम ने भारत को पांच विकेट से हराया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पांच विकेट खोकर एक गेंद रहते मैच जीत लिया। इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए फाइनल की राह आसान हो गई है। वहीं, भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 71 और मोहम्मद नवाज ने 20 गेंद में 41 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
इस मैच में जीत के लिए पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में 34 रन चाहिए थे और दो नए बल्लेबाज क्रीज पर थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 17 गेंदों में 34 रन लुटा दिए। भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में 19 रन दिए और टीम इंडिया यह मैच हार गई।
अर्शदीप का कैच छोड़ना पड़ा भारी
इस मैच में अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के आसिफ अली को जीवनदान दिया और इसी वजह से भारत को मैच हारना पड़ा। इस समय आसिफ अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। अर्शदीन ने रवि बिश्नोई की गेंद पर उनका लॉलीपॉप कैच टपकाया और उन्होंने आठ गेंद में 16 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी।
पावरप्ले में पिछड़ा पाकिस्तान
भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 62 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान की टीम शुरुआती छह ओवरों में एक विकेट खोकर 44 रन ही बना पाई और भारत से 18 रन पीछे रही। इस वजह से पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बना और इसका असर बीच के ओवरों में दिखा। फखर जमान बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।
बाबर की अच्छी कप्तानी ने कराई पाकिस्तान की वापसी
182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने नौवें ओवर में 63 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया था। पाकिस्तान को हर ओवर में 10 से ज्यादा रन चाहिए थे। ऐसे में बाबर ने मोहम्मद नवाज को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया। नवाज ने तेजी से रन बनाए। इससे रिजवान के ऊपर से भी दबाव हट गया और उन्होंने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इससे भारतीय गेंदबाज दबाव में आ गए और पाकिस्तान की टीम मैच में वापस आ गई।
भुवनेश्वर ने बनाया मैच
पाकिस्तान की टीम 15 ओवर में दो विकेट पर 135 रन बना चुकी थी। रिजवान और नवाज के बीच अर्धशतकी साझेदारी हो चुकी थी। इसके बाद भुवनेश्वर ने 16वें ओवर में सिर्फ चार रन दिए और 20 गेंद में 42 रन बनाने वाले नवाज को आउट कर दिया। यहां से भारत फिर से मैच में वापस आ गया। अगले ओवर में हार्दिक ने नौ रन दिए और रिजवान को आउट कर दिया। दोनों सेट बल्लेबाजों को आउट करके भारत मैच में वापस आ गया।
कप्तान बाबर फिर फ्लॉप
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप हुए। इस मैच में उन्होंने 10 गेंद में 14 रन बनाए। पिछली दो पारियों में भी उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले थे। इसी वजह से पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ पिछला मैच हारी थी। उन्हें इस बार रवि बिश्नोई ने रोहित के हाथों कैच कराया। उनके आउट होने की वजह से रिजवान पर दबाव आया और पाकिस्तानी टीम पावरप्ले का पूरी तरह फायदा नहीं उठा पाई।
[ad_2]
Source link