[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला
दुबई क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी दोनों टीमें
भारत ने पिछले इसी मैदान पर पाकिस्तान को हराया है
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीमें 7 दिनों के अंदर दूसरी बार दुबई के मैदान पर भिड़ने जा रही है. एशिया कप के लीग स्टेज में टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त दी थी. अब दोनों टीमों का मुकाबला सुपर फोर में होना है. यूएई पाकिस्तान का पसंदीदा देश रहा है. यहां पाकिस्तान ने भारत के साथ खेले गए 30 मुकाबलों में 20 बार जीत हासिल की है. बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान ने यूएई में पिछले 19 मुकाबलों में सिर्फ 2 ही टी20 मैच गंवाया है.
हालांकि, टी20 मुकाबलों में भारतीय टीम हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ी है. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 10 बार टी20 क्रिकेट में भिड़ंत हुई है. इसमें से 8 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है. वहीं, पाकिस्तान सिर्फ दो मुकाबला ही जीतने में सफल रहा है.
दुबई का मौसम और पिच रिपोर्ट
दुबई में बारिश के कोई आसार नहीं है. शाम के समय आसमान खुला ही रहेगा. Weather.com के अनुसार रविवार की शाम (4 सितंबर) को तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हवा की गति लगभग 10-15 किमी / घंटा होने की उम्मीद है. उमस 61 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है. दुबई इंटनरेशनल स्टेडियम का ट्रैक धीमा है जिसमें असमान उछाल से गेंदबाजों को मदद मिलती है. बड़े शॉट खेलने से पहले बल्लेबाजों को पहले लय में आने की जरूरत है. यहां गेंद थोड़ी पुरानी होने के बाद स्पिनरों के असरदार हो साबित होती है. इस मैच में करीब 160-170 रन बनने की संभावना है.
दुबई के मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज्यादा फायदा होता है. दूसरी पारी में ओस और नमी की अहम भूमिका होती है. टॉस जीतकर दोनों कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेंगे. इस पिच पर श्रीलंका की टीम बांग्लादेश की टीम 184 रनों के लक्ष्य का पीछा कर चुकी है. वहीं, भारत ने भी पिछले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों के लक्ष्य को हासिल किया है.
यह भी पढ़ें:
चोटिल खिलाड़ियों ने भारत-पाक की मुसीबतें बढ़ाई, जानें किसका पलड़ा भारी
द्रविड़ ने किया कोहली का बचाव, बोले-विराट कितने रन बनाता है इसकी परवाह नहीं
भारत की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और आर अश्विन.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह और हसन अली.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान.
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, हसन अली और उस्मान कादिर.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Asia cup, Babar Azam, Dubai, India Vs Pakistan, Rohit sharma, Weather Report
FIRST PUBLISHED : September 04, 2022, 08:25 IST
[ad_2]
Source link